फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers FIR against former CMD of IRFC in gift purchase scam

उपहार खरीद घोटाला: सीबीआई ने IRFC के पूर्व CMD के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, जानें पूरा मामला

Mon, 04 Sep 2023 10:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 10:41 PM IST
सार

Gift Purchase Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर सोने के सिक्कों जैसे उपहारों के वितरण के लिए अत्यधिक कीमतों पर खरीदने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
CBI registers FIR against former CMD of IRFC in gift purchase scam
अमिताभ बनर्जी - फोटो : irfc.co.in

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरसी) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमिताभ बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी ने उन पर सोने के सिक्कों जैसे उपहारों के वितरण के लिए अत्यधिक कीमतों पर खरीदने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदोन्नत होने से पहले बनर्जी 2019 में पीएसयू के प्रबंध निदेशक बने थे। पिछले साल कथित वित्तीय कदाचार और पद के दुरुपयोग के लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मंजूरी के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू हुई तो रेलवे सतर्कता को भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) द्वारा अपने धन का इस्तेमाल करके सोने के सिक्कों और गैर-सोने की वस्तुओं की खरीद और वितरण में कथित अनियमितताओं की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जांच तब शुरू हुई जब रेलवे सतर्कता (विजिलेंस) को भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) द्वारा अपने धन का उपयोग करके सोने के सिक्कों और गैर-सोने की वस्तुओं की खरीद और वितरण में कथित अनियमितताओं के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि इसने दो फाइलों की जांच की और सोने के सिक्कों व अन्य उपहारों की खरीद व विवरण में शामिल लोगों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने कहा, तमाम प्रयासों के बावजूद तत्कालीन सीएमडी अमिताभ बनर्जी के नेतृत्व में आईआरएफसी के अधिकारियों ने इन सोने और गैर-सोने के उपहारों के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई। आईआरएफसी अधिकारियों ने ऐसी महंगी वस्तुओं की खरीद और वितरण के लिए कोई एसओपी या निर्धारित प्रक्रिया प्रदान नहीं की।

आईआरएफसी ने कहा कि कथित घोटाले की गंभीरता का पता नहीं चला है क्योंकि सतर्कता विभाग ने केवल दो फाइलों की जांच की है और इस तरह की और खरीद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बयान में कहा गया, 'जांच के दौरान बनर्जी ने कहा कि ऐसी कोई सूची नहीं रखी जाती है और कोई भी पदक कार्यकारी निदेशकों को वितरित नहीं किया गया है।' हालांकि यह आईआरएफसी के अन्य अधिकारियों के बयान के विपरीत है जिन्होंने कहा था कि आईआरएफसी के दो स्वतंत्र निदेशकों को कुछ चीजें दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed