फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI registers FIR against 31 men in connection with IMA ponzi scam

आईएमए पोंजी घोटालाः सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली, 31 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Mon, 02 Sep 2019 03:59 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
CBI registers FIR against 31 men  in connection with IMA ponzi scam
मंसूर खान(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

कर्नाटक स्थित ‘आई-मॉनेटरी एडवाइजरी’ (आईएमए) और इस समूह की कंपनियों द्वारा चलाई जाने वाली करोड़ों रुपये की पोंजी योजना से संबंधित मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। इस कंपनी ने निवेश के इस्लामिक तरीकों का इस्तेमाल करके उच्च रिटर्न का वादा कर कथित तौर पर लाखों लोगों को चूना लगाया।

विज्ञापन


आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने 31 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है जिसमें 25 नामजद है। इन सभी लोगों के खिलाफ अब सीबीआई जांच करेगी। इस मामले के मुख्य आरोपी आईएमए ज्वेल्स के संस्थापक और मालिक मंसूर खान हैं। मंसूर खान पर 1500 करोड़ से अधिक रुपये ठगने का आरोप है।

विज्ञापन
 

 

 

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने कंपनी और उसके कथित मुख्य षड्यंत्रकारी और प्रबंध निदेशक मंसूर खान के अलावा 24 अन्य और आईएमए की चार सहयोगी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने जांच अपने हाथों में ली है।


बता दें कि इस घोटाले में कई दलाल ओर कुछ धार्मिक उपदेशकों समेत अन्य ने लोगों को आईएमए में निवेश के लिये लुभाया। मामला तब प्रकाश में आया जब खान एक वीडियो संदेश जारी करके दुबई भाग गया। उसने कहा कि वह राज्य और केंद्र सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से आत्महत्या कर रहा है।

खान को 21 जुलाई को नई दिल्ली आने पर प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed