{"_id":"5f47c3138ebc3e4104549142","slug":"cbi-registers-case-against-hind-agro-industries-limited-and-others-in-alleged-bank-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"221 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में सीबीआई ने हिंद एग्रो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
221 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में सीबीआई ने हिंद एग्रो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
Thu, 27 Aug 2020 07:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत के आधार पर की है। उक्त कंपनी पर आरोप है कि पीएनबी, देना बैंक (अब बैंक ऑफ बड़ौदा), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक के कंसोर्टियम (संघ) के साथ करीब 221.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
बता दें कि हिंद एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड अलीगढ़-दिल्ली आधारित कंपनी है। सीबीआई ने गुरुवार को इस मामले में छापेमारी भी की और कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए। एजेंसी ने बताया कि इस मामले में आज पांच स्थानों पर छापेमारी की गई जिनमें कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। ये छापेमारी आरोपी के दिल्ली और अलीगढ़ स्थित कार्यालय और आवासीय स्थानों पर की गई।
विज्ञापन
Searches were conducted today at 5 locations including official & residential premises of the accused in New Delhi, Aligarh which led to the recovery of incriminating documents: CBI https://t.co/LatOfIKU2W
— ANI (@ANI) August 27, 2020
विज्ञापन