फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI raids IAS officer K Rajesh's house, action in corruption case

CBI Raid: पूजा सिंघल के बाद अब गुजरात कैडर के IAS के. राजेश पर भ्रष्टाचार के आरोप, सीबीआई ने बिचौलिए को किया गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 20 May 2022 12:01 PM IST
सार

गुजरात कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी के राजेश वर्तमान में गांधीनगर में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि उन्होंने कई मामलों में रिश्वत ली है। सीबीआई ने इस मामले में एक बिचौलिए को गिरफ्तार भी किया है। 

विज्ञापन
CBI raids IAS officer K Rajesh's house, action in corruption case
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के बाद अब सीबीआई ने गुजरात कैडर के एक आईएएस अधिकारी पर शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात आईएएस अधिकारी के राजेश के आवास पर छापेमारी की। मामला भ्रष्टाचार और कथित तौर पर रिश्वत लेने से जुड़ा हुआ है। टीम ने उनके कई ठिकानों पर तलाशी ली। के राजेश 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि कहा कि हाल ही में सीबीआई को शिकायत मिली थी कि जब के राजेश सुरेंद्रनगर जिले के कलेक्टर थे, राजेश ने कथित तौर पर भूमि सौदों और अपात्र व्यक्तियों को हथियार लाइसेंस मंजूर करने में रिश्वत ली थी। सीबीआई ने कहा कि रिश्वत का पैसा सूरत के एक व्यापारी मेमन के बिचौलिए के जरिए उन तक पहुंचता था।
विज्ञापन


मेमन को किया गिरफ्तार 
छापेमारी के संबंध में सीबीआई की ओर से बयान जारी कर बताय गया कि गुरुवार देर रात गांधीनगर में आईएएस अधिकारी के आवास और सूरत में कुछ अन्य परिसरों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में उनके पैतृक स्थान पर तलाशी ली गई। सीबीआई ने बताया कि टीम ने आईएएस अधिकारी के बिचौलिए के रूप में काम करने वाले मोहम्मद रफीक मेमन को सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मेमन ही उनके लिए रिश्वत के पैसे इकट्ठा करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed