फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Interrogates Bengal minister Paresh Adhikari over daughter illegal appointment

WBSSC Scam: सीबीआई ने बंगाल के मंत्री से बेटी की अवैध नियुक्ति के मामले में तीसरे दिन चार घंटे तक की पूछताछ

Sun, 22 May 2022 04:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 May 2022 04:50 AM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंकिता अधिकारी को सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद से बर्खास्त कर दिया है और 41 महीने का वेतन लौटाने को कहा है। 

विज्ञापन
CBI Interrogates Bengal minister Paresh Adhikari over daughter illegal appointment
पश्चिम बंगाल के मंत्री परेश अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री परेश अधिकारी से उनकी बेटी अंकिता की प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कथित अवैध नियुक्ति के मामले में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। मंत्री से लगभग चार घंटे तक पूछताछ की गई। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरान उनसे उनकी बेटी अंकिता की प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के रूप में नियुक्ति के बारे में सवाल पूछे गए।

विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अंकिता अधिकारी को सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद से बर्खास्त कर दिया है और 41 महीने का वेतन लौटाने को कहा है। शिक्षा राज्यमंत्री अधिकारी शनिवार की सुबह 10:35 मिनट पर सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनके हाथ में एक फाइल थी जिसके बारे में सूत्रों का दावा है कि उसमें नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उनसे उन सभी के नाम बताने को कहा गया, जिन्होंने उनकी बेटी को प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति दिलाने में उनकी "मदद" की थी। अधिकारी ने बताया कि "उनसे उनकी बेटी अंकिता की नियुक्ति के संबंध में उनके मोबाइल फोन से किए गए विभिन्न कॉलों के बारे में पूछा गया। उनसे उन सभी के नाम लिखने के लिए भी कहा गया, जिनसे उन्होंने इस उद्देश्य के लिए संपर्क किया था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूछताछ की पूरी वीडियोग्राफी की गई। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी अगले हफ्ते अंकिता अधिकारी को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। बता दें कि कूचबिहार के मेकलीगंज से विधायक अधिकारी से शुक्रवार को नौ घंटे और बृहस्पतिवार रात को चार घंटे तक पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed