फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI found Indian and foreign weapons in Sandeshkhali politics started

संदेशखाली: सीबीआई को मिले देसी और विदेशी हथियार, शाहजहां के दस्तावेज भी बरामद; राजनीति शुरू

Fri, 26 Apr 2024 11:01 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

संदेशखाली में बम और आग्नेयास्त्र बरामद होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में ईडी, सीबीआई और एनआईए के बाद एनएसजी को भी उतरना पड़ा। अब क्या सेना को उतार देना चाहिए? 

विज्ञापन
CBI found Indian and foreign weapons in Sandeshkhali politics started
संदेशखाली शाहजहां शेख - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

संदेशखाली में दिनभर चली तलाशी के दौरान सीबीआई ने हथियार और कारतूस बरामद किए। बरामद हथियारों में विदेशी आग्नेयास्त्रों के साथ-साथ पुलिस व्यावहार करने वाला रिवाल्वर भी शामिल हैं। इसके अलावा कारतूस, देशी बम भी बरामद हुए हैं। सीबीआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में तस्वीरों के साथ दावा किया गया है कि हथियारों के साथ कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जेल में बंद तृणमूल नेता शाहजहां का सचित्र पहचान पत्र भी है। शाम को सीबीआई ने कहा, तीन विदेशी रिवॉल्वर, एक भारतीय रिवॉल्वर, कोल्ट कंपनी द्वारा निर्मित पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, एक विदेशी पिस्तौल, एक घरेलू बंदूक, 9 मिमी की 120 गोलियां, प्वाइंट 45 कैलिबर की 50 कारतूस, 9 एमएम के 120 कारतूस, प्वाइंट 380 के 50 कारतूस और प्वाइंट 32 के 8 कारतूस बरामद किए गए।

विज्ञापन


सहयोगी के घरों से भी हथियार बरामद
सीबीआई का दावा है कि इसके अलावा शाहजहां की फोटो और पहचान वाले कुछ पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को संदेश था कि 5 जनवरी को जब ईडी ने संदेशखली में छापेमारी की थी, तब संदिग्ध दस्तावेज शाहजहां के सहयोगियों के घर में छिपाए गए गए हो सकते हैं। इस आधार पर शुक्रवार को सीबीआई ने शाहजहां के दो सहयोगियों के घर पर छापेमारी की। वहां से हथियार और दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पद पर रखने का नैतिक अधिकार खो दिया: शुभेंदु
शुक्रवार को संदेशखाली में बम और आग्नेयास्त्र बरामद होने की घटना के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल पर तंज कसा। उन्होंने कहा, संदेशखाली में ईडी, सीबीआई और एनआईए के बाद एनएसजी को भी उतरना पड़ा। और क्या सेना को उतार देना चाहिए? एक्स हैंडल पर शुभेंदु ने कहा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में शाहजहां शेखा जिस तरह से बढ़ा, इस हिसाबस से उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी एक्स हैंडल पर लिखा, ''एनएसजी तैनात कर दी गई है। लेकिन राज्य सरकार इस मामले से सीबीआई को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट चली गई है। उन्होंने सवाल किया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने घर में इतनी बड़ी मात्रा में आग्नेयास्त्र जमा करने वाले आतंकवादी को छिपाने की कोशिश क्यों कर रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोट बुलाकर नाटक किया जा रहा है: तृणमूल 
इस पूरे घनटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया है। तृणमूल ने कहा है रोबोट बुलाकर नाटक किया जा रहा है। तृणमूल नेता कुणाल घोष एक्स हैंडल पर लिखा, “दिल्ली में संदिग्ध मुद्दे को जीवित रखने के लिए रची गई साजिश के तहत नाटकीय काम करके वोट को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। एक पूर्व निर्धारित नाटक का मंचन किया जा रहा है। खबर फैलाकर, यंत्र को उतारकर का बाजार गर्म किया जा रहा है। पुलिस को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed