फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI files chargesheet against four accused in derogatory remarks against the judiciary

सीबीआई : न्यायपालिका के खिलाफ आपमानजनक टिप्पणी के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Tue, 14 Sep 2021 01:19 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 01:19 AM IST
सार

पिछले साल 11 नवंबर को सीबीआई ने न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जिसमें अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार की शिकायत पर यह जांच शुरु की गई।

विज्ञापन
CBI files chargesheet against four accused in derogatory remarks against the judiciary
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने न्यायाधीशों और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में चार नए आरोपियों के खिलाफ ताजा आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


पिछले साल 11 नवंबर को इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार की शिकायत पर यह जांच शुरु की थी।
विज्ञापन


करीब 10 महीने की जांच के बाद एजेंसी ने बीते 2 सितंबर को 16 आरोपियों के खिलाफ गुंटूर अदालत में पहली चार्जशीट दायर की थी। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने शिकायत की थी कि उनके जजों द्वारा दिए गए कुछ फैसले के खिलाफ प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे कर्मियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनरक टिप्पणियां की थीं। यह टिप्पणियां न्यायाधीशो और न्यायपालिका का इमेज धूमिल करने वाला था। हालांकि सीबीआई की कार्रवाई शुरु होने के बाद सोशल मीडिया से वह सामग्री हटा ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एजेंसी ने जिन चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है उनके नाम हैं धनी रेड्डी कोंडा रेड्डी, पामुला सुधीर, आदर्श पट्टापु और लवानुरु सांबा शिवा रेड्डी। इससे पहले लिंगारेड्डी राजशेखर के खिलाफ आरोपपत्र दायर हो चुका है। सीबीआई ने इस मामले में आंध्र प्रदेश सीआईडी के दायर 12 एफआईआर को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed