फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI dispute: Dangerous activities like phone taping of Ajit Doval

सीबीआई बनाम सीबीआई: डोभाल का फोन टैप करने जैसी गतिविधियां खतरनाक

Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
CBI dispute: Dangerous activities like phone taping of Ajit Doval
अजित डोभाल

सीबीआई अफसरों के आपसी झगड़े के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल का कथित फोन टैप करने पर हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसी गतिविधियां खतरनाक हैं। इस पर एसआईटी बनाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की गई है। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार व सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में फोन टैपिंग व सर्विलांस के लिए दिशा निर्देश बनाने की मांग भी की गई है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन व न्यायमूर्ति वीके राव की खंडपीठ ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए कहा इस तरह की गतिविधियां देश के लिए खतरनाक हैं। इस याचिका में कहा गया है कि सीबीआई बनाम सीबीआई विवाद के दौरान डोभाल के अलावा भी कई अधिकारियों के फोन अवैध रूप से टैप किए गए। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता वकील सार्थक चुतर्वेदी का आरोप है कि कई अधिकारियों ने निजी स्वार्थों के चलते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फोन टैप किए। याचिका में कहा गया है कि आलोक वर्मा व राकेश अस्थाना के बीच विवाद और डोभाल व अस्थाना के बीच हुई बातचीत की जानकारी फोन टैप करने वाली विशेष यूनिट को थी, क्योंकि डोभाल का फोन टेप किया जा रहा था। याचिका में कहा गया है कि इस बात का खुलासा सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के डीआईजी मनीष सिन्हा के आवेदन पर सुनवाई के दौरान हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के दावे

मनीष सिन्हा विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ मामले की जांच कर रहे थे और उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। सिन्हा के आवेदन का हवाला देते हुए यह भी कहा गया है कि डोभाल ने अस्थाना को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात बताई थी। अस्थाना ने डोभाल से आग्रह किया था कि उनकी गिरफ्तारी न हो। इसके बाद अस्थाना के खिलाफ जांच करने वाली पूरी टीम का अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने ट्रांसफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed