{"_id":"612fb50a8ebc3e6ee33a0754","slug":"cbi-detained-a-man-for-manipulating-preliminary-enquiry-in-anil-deshmukh-case-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल देशमुख मामला: सीबीआई ने एक को हिरासत में लिया, शुरुआती जांच को प्रभावित करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनिल देशमुख मामला: सीबीआई ने एक को हिरासत में लिया, शुरुआती जांच को प्रभावित करने का आरोप
Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:44 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ फिरौती के मामले की शुरुआती जांच को कथित तौर पर प्रभावित करने वाले एक शख्स को सीबीआई ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इस व्यक्ति ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ फिरौती के मामले के संबंध में शुरुआती जांच को कथित तौर पर प्रभावित किया था। हिरासत में लिया गया व्यक्ति देशमुख की कानूनी टीम में शामिल था।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार 29 अगस्त को अनिल देशमुख के मामले में सीबीआई की ओर से की गई प्राथमिक जांच से संबंधित एक कथित रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई थी। इस रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि एजेंसी का निष्कर्ष है कि अनिल देशमुख की ओर से कोई संज्ञेय अपराध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अपनी आंतरिक जांच में पाया है कि देशमुख की कानूनी टीम ने एक निचले स्तर के सीबीआई अधिकारी को रिश्वत दगेने की कोशिश की थी। सूत्रों ने कहा कि जो इस मामले में संलिप्त रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में और लोगों की संलिप्तता जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि देशमुख गलत कार्यों में लिप्त रहे हैं। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख ने मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से हर महीने 100 करोड़ रुपये एकत्र करने के लिए कहा था।
सीबीआई ने अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के लीक होने की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि देशमुख के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले सीबीआई ने अप्रैल में देशमुख के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करते हुए उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी।