फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cbi court ordered framing of charges on coal scam

कोल स्कैमः मधु कोड़ा और नवीन जिंदल पर आरोप तय करने के आदेश

Fri, 29 Apr 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Cbi court ordered framing of charges on coal scam
नवीन जिंदल की कंपनी को आवंटित हुए थे कोल ब्लॉक - फोटो : Getty

कोल ब्लॉक आंवटन घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उद्योगपति नवीन जिंदल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने मधु कोडा, पूर्व कोयला राज्य मंत्री दसारी नारायण राव और नवीन जिंदल सहित 13 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


स्पेशल सीबीआई जज भारत पराशर ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा, सभी आरोपियों के खिलाफ सेक्‍शन 120बी के तहत आरोप तय किए जाने चाहिए।

बता दें कि सीबीआई ने जिंदल और राव के ‌अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा, पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता और 11 अन्य के खिलाफ अमरकोंडा मुरगादंगल कोल ब्लॉक को अवैध तरीके से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और गगन स्पांज आयरन प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित करने के मामले में आरोपी बनाया हुआ है। 
विज्ञापन


इनके अलावा जिंदल रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजीव जैन, जीएसआईपीएल के निदेशक गिरीश कुमार, राधा कृष्‍णा सराफ, नई दिल्‍ली एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरेश सिंघल, सौभाग्य मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रामाकृष्‍णा प्रसाद और चार्टेड अकाउंटेंट ज्ञान स्वरूप गर्ग को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फिलहाल बेल पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed