फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI asked Bengal govt why officers involved in RG Kar Hospital corruption case still holding key positions

RG Kar Case: सीबीआई ने स्वास्थ्य सचिव को लिखा पत्र, पूछा- भ्रष्ट अधिकारी अभी भी प्रमुख पदों पर क्यों?

Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 01:32 AM IST
सार

सीबीआई ने निगम को लिखे पत्र में दो डॉक्टरों- देबाशीष सोम और सुजाता घोष के बारे में पूछा है कि वे अभी भी अपने-अपने पदों पर क्यों हैं।

विज्ञापन
CBI asked Bengal govt why officers involved in RG Kar Hospital corruption case still holding key positions
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम को पत्र लिखकर पूछा है कि आरजी कर अस्पताल भ्रष्टाचार मामले में कथित तौर पर शामिल अधिकारी अभी भी महत्वपूर्ण पदों पर क्यों हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कलकत्ता हाईकोर्ट ने 23 अगस्त को अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच को राज्य की विशेष जांच दल (एसआईटी) से सीबीआई को स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। सीबीआई 9 अगस्त को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक पोस्टग्रेजुएट प्रशिक्षु के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई ने निगम को लिखे पत्र में दो डॉक्टरों- देबाशीष सोम और सुजाता घोष के बारे में पूछा है कि वे अभी भी अपने-अपने पदों पर क्यों हैं। सोम आरजी कर अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के पूर्व प्रमुख हैं और वर्तमान में फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (एफएमटी) में 'प्रदर्शक' के पद पर हैं। सुजाता घोष एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सीबीआई अधिकारी ने बताया, 'ये लोग आरजी कर अस्पताल के गिरफ्तार पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के बहुत करीबी थे। इसके सबूत हैं।'

सीबीआई ने 2 सितंबर को संदीप घोष और तीन अन्य को अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने सोम से कई बार पूछताछ की है और उनके निवास और कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया है।


आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और निलंबित पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को अस्पताल में वित्तीय घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। संयोग से, 5 अक्तूबर से भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर अन्य मांगों के अलावा निगम को स्वास्थ्य सचिव के पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed