{"_id":"6038061f8ebc3ee94648a0ae","slug":"cbi-arrested-two-custom-officers-for-demanding-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में दो कस्टम अधिकारियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में दो कस्टम अधिकारियों को गिरफ्तार किया
Fri, 26 Feb 2021 01:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने जब्त चांदी छोड़ने के बदले कथित रिश्वत मांगने के लिए दो कस्टम अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में सहायक आयुक्त एपी बांडेकर और अधीक्षक नीरज के सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोल्हापुर की एक कंपनी ने अहमदाबाद की एक कंपनी से पिछले साल 5 अक्तूबर को 74 किलो चांदी खरीदी थी। इसमें से 60 किलो चांदी दो पैकेट में गुजरात से महाराष्ट्र भेजी गई, जिसे अगले दिन मुंबई में कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सहायक आयुक्त ने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी, जबकि सुपरिंटेंडेंट ने 4 लाख रुपये मांगे थे। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर सुपरिंटेंडेंट को 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाद में सहायक आयुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद 27 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।