फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI Arrested The Branch Manager Who Took Bribe In Return For Passing The Loan Of Farmer

किसान का लोन पास कराने के बदले रिश्वत लेने वाली ब्रांच मैनेजर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 03:59 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
CBI Arrested The Branch Manager Who Took Bribe In Return For Passing The Loan Of Farmer
Corruption

सीबीआई ने एक किसान का ऋण पास करने के बदले रिश्वत लेने के आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जलगांव महाराष्ट्र स्थित परोला शाखा की आरोपी प्रबंधक किरण ठाकरे और एक एजेंट के घर की तलाशी में 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने 75,000 रुपये रिश्वत लेने के मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। किसान ने 7 लाख 10 हजार के ऋण के लिए आवेदन किया था और रिश्वत मांगने पर उसने शिकायत दर्ज करवाई थी। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि एक एजेंट ने भी 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


उसने कहा कि रिश्वत की राशि को लेकर मोल-तोल करते हुए 75,000 पर बात तय हुई। मैनेजर को 50,000 और एजेंट को 25,000 रुपये। शाखा प्रबंधक ने लोन पास करने के लिए कथित तौर पर किसान से एक खाली चेक ले लिया। रिश्वत की राशि 75000 रुपये एजेंट के जरिये निकलवाई गई। लोन की फाइल से वह चेक भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed