फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested Oil India DGM Prayas Chakraborty posted in Assam on charges of taking bribe

CBI: सात लाख घूस लेने का आरोपी ऑयल इंडिया का DGM गिरफ्तार; पैसे देने वाला निजी कंपनी का उपमहाप्रबंधक भी धरा

Tue, 06 May 2025 06:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 06:39 AM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम में तैनात ऑयल इंडिया के डीजीएम प्रयास चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एजेंसी ने रिश्वत देने वाले नोएडा स्थित कंपनी यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स लि. के उप महाप्रबंधक ज्योति कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है। चक्रवर्ती ने सिंह से ठेके देने के बदले सात लाख रुपये की मांग की थी। 

विज्ञापन
CBI arrested Oil India DGM Prayas Chakraborty posted in Assam on charges of taking bribe
गिरफ्तारी। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के दुलियाजान में तैनात ऑयल इंडिया लि. के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) और एक निजी कंपनी के कार्यकारी को सात लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ऑयल इंडिया के डीजीएम प्रयास चक्रवर्ती ने नोएडा स्थित कंपनी यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स लि. के उप महाप्रबंधक ज्योति कुमार सिंह से ठेके देने के बदले सात लाख रुपये की मांग की थी। चक्रवर्ती व सिंह दोनों को गिरफ्तार करने के बाद गाजियाबाद की सीबीआई की विशेष अदालत में. सोमवार को पेश किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: JP Nadda: चेन्नई में 120 KMPH की रफ्तार पर थी नड्डा की बुलेटप्रूफ कार, सुरक्षा के चलते बदला वाहन; जानिए मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके के बदले 70 ग्राम सोने के आभूषणों की मांग की
सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, चक्रवर्ती ने सिंह से ठेके के बदले अपने और एक अन्य लोकसेवक के लिए 70 ग्राम सोने के आभूषणों की मांग की थी। सिंह ने कहा था, आभूषण के बजाय वह घूस नकदी में देगा। सीबीआई ने यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स के एमडी कुणाल गुप्ता को भी आरोपी बनाया है, जिन्होंने घूस की राशि का प्रबंध किया था।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: अब जज नियुक्ति प्रक्रिया सार्वजनिक, संपत्ति ब्योरा भी वेबसाइट पर अपलोड; रिश्ते की सूचना भी मिली

घूस की रकम मिलते ही खरीदे आभूषण
घूस की रकम मिलने पर चक्रवर्ती ने उसी दिन नोएडा की एक दुकान से सोने के आभूषण खरीदे और बाकी बची राशि घर ले गए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed