फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested indian navy medical sailor for giving undue advantage to candidates against bribery

CBI: रिश्वत लेकर नौसेना में भर्ती का चला रहा था रैकेट, आरोपी चिकित्साकर्मी गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 09:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Nov 2023 09:12 AM IST
सार

सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 22 नवंबर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
CBI arrested indian navy medical sailor for giving undue advantage to candidates against bribery
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय सेना में भर्ती के लिए कड़े चिकित्सा मानक हैं लेकिन कुछ लोग पैसे के लालच में सेना को कमजोर करने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामले में सीबीआई ने नौसेना के एक चिकित्साकर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोप है कि नौसेना का यह चिकित्साकर्मी रिश्वत लेकर नौसेना में भर्ती होने वाले जवानों की मेडिकल की कमियों को छिपा लेता था। 
विज्ञापन


क्या है मामला
सीबीआई ने बताया कि आरोपी चिकित्साकर्मी भारतीय नौसेना के मुंबई के कोलाबा में स्थित हॉस्पिटल स्टेशन में तैनात था। आरोपी चिकित्साकर्मी नौसेना में भर्ती होने वाले उम्मीदवारों से 30 हजार रुपये लेकर उन्हें चिकित्सीय जांच में गलत फायदा देता था और उनकी चिकित्सीय कमियों को छिपाकर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी करता था। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को 22 नवंबर को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल सीबीआई मामले में विस्तृत जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपी नौसेना के चिकित्साकर्मी संजू अरालीकट्टी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जो जवान नौसेना के शारीरिक और लिखित टेस्ट पास कर लेता है, उसका मेडिकल टेस्ट कराया जाता है। आरोपी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed