अगस्ता वेस्टलैंड डील: पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी दलालों समेत गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस पी त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के साथ इस डील में दलाल की भूमिका निभाने वाले उनके चचेरे भाई संजीव उर्फ जूली त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया है।
ऐसा पहली बार हुआ है जब वायुसेना का पूर्व प्रमुख रक्षा सौदा घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी के हाथों गिरफ्तार हुआ है। सीबीआई के मुताबिक त्यागी पर आरोप है कि इन्होंने 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के सौदे को हरी झंडी देने के लिए नियमों में फेरबदल किया। इस एवज में भारत में 423 करोड़ रुपए घूस का लेनदेन हुआ था।
एस पी त्यागी 2007 में वायुसेना के बतौर एयर चीफ मार्शल रिटायर हुए थे। सीबीआई इस मामले में उनसे और दलालों से कई बार गहन पूछताछ कर चुकी है। शुक्रवार को भी इन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था और गिरफ्तार कर लिया गया।
यूपीए कार्यकाल में रक्षा मंत्रालय और अगस्ता वेस्टलैंड के बीच 3600 करोड़ रुपए में 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर का सौदा हुआ था। कंपनी ने दो हेलीकॉप्टर की डिलिवरी भी कर दी थी। 2013 में इटली की सरकार से यह बात सामने आई कि भारत के साथ हुए इस सौदे में घूस की बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है। यह रक्षा सौदे के नियमों के खिलाफ है।
2013 में मामला दर्ज कर शुरू हुई जांच
सीबीआई ने मार्च 2013 में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की। इस एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी त्यागी समेत अन्य आरोपियों पर मनी लाउंड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया। 2014 के आम चुनाव में भ्रष्टाचार के मु्द्दों में टूजी और कोयला घोटाले के साथ अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला भी बड़ा मुद्दा बन गया था।
जांच के सिलसिले में आठ पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से पूछताछ की गर्इ है। करीब तीन साल की जांच में पता चला कि घोटाले के असल आरोपी एसपी त्यागी और उनका गैंग है। उधर इटली सरकार ने भी इस मामले में दलालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सीबीआई ने जांच के सिलसिले में चार देशों को अनुरोध पत्र (लेटर रोगेटरी) भेज कर घोटाले से संबंधित और जानकारी मांगी है। सीबीआई के मुताबिक इसकी दलाली में जूली त्यागी और गौतम खेतान तब शामिल हुए जब यह तय हो गया कि एस पी त्यागी वायुसेना का प्रमुख बनने वाले हैं। इन्हें पक्का भरोसा था कि वह त्यागी के जरिए सौदे की सारी अड़चने दूर कर लेंगे। 1 जनवरी 2014 को रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड और ब्रिटेन की सब्सिडियरी कंपनी फिनमेकानिका के साथ यह सौदा रद्द कर दिया था।
जानिए क्या है अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाला
बाकी बचे नौ हेलीकाप्टरों की डिलिवरी पर फरवरी 2013 में घूस देने के खुलासे के बाद रोक लगा दी गई। आरोप है कि 3600 करोड़ रुपये की इस सौदे में कम से कम 370 करोड़ की दलाली दी गई। इसमें से करीब 200 करोड़ रुपये लंदन में बैठे रक्षा दलाल माइकल क्त्रिस्स्चियन के जरिए इटली और भारत में घूस दी गई थी।
रक्षा मंत्रालय ने फरवरी 2013 में इस सौदे की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे।
गिरफ्तारी से हुआ था खुलासा : अक्टूबर 2012 में स्विटजरलैंड पुलिस ने गइडी राल्फ हाशक नामक कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी इतावली सरकार के आग्रह पर हुई थी।
प्रमुख आरोपी : क्रिश्यिचन मिशेल, संजीव कुमार त्यागी, गौतम खेतान, कार्लो गेरासो, गुइदो इश्के।
टाइम लाइन में जानिए कब क्या हुआ
कब क्या हुआ
12 फरवरी, 2013 : इटली में हुई गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार ने सौदे की सीबीआई जांच के आदेश दिए।
16 फरवरी, 2013 : इटली की अदालत ने भारत को सौदे में हुई घूसखोरी से संबंधित जानकारी देने से इंकार किया।
18 फरवरी, 2013 : सीबीआई की टीम दस्तावेज हासिल करने इटली रवाना हुई।
19 फरवरी, 2013 : ब्रिटिश पीएम कैमरन ने सौदे की जांच में सहयोग का भरोसा दिया।
22 फरवरी, 2013 : अगस्ता वेस्टलैंड ने जवाब में कहा सौदे में कुछ भी गलत नहीं।
25 फरवरी, 2013 : सीबीआई ने 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिक जांच की शिकायत दर्ज की ।
28 फरवरी, 2013 : सौदे की जांच के लिए जेपीसी का गठन।
6 मार्च, 2013 : सीबीआई ने एसपी त्यागी से चार घंटे पूछताछ की।
7 मार्च, 2013 : सीबीआई एरोमेट्रिक्स के पूर्व बोर्ड सदस्य और वकील गौतम खेतान से पूछताछ की।
11 मार्च, 2013 : सीबीआई को इटली से सौदे से जुडे़ दस्तावेज मिले।
13 मार्च, 2013 : 13 लोगों पर एफआरआई 14 ठिकानों पर सीबीआई का छापा।
6 मई, 2013 : पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी।
13 अगस्त, 2013 : कैग ने खुलासा किया कि सौदा अगस्ता वेस्टलेंड को देने के लिए रक्षा खरीद के नियमों को तोड़ा-मरोड़ा गया।
23 अक्टूबर, 2013 : रक्षा मंत्रालय ने करार को रद्द करने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया।
1 जनवरी, 2014 : भारत सरकार ने रद्द किया सौदा ।