फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI, Action At the point of Modi, Shah and Doval Mamata's allegations

ममता का आरोप- मोदी, शाह और डोभाल के इशारे पर कार्रवाई, सबूत है तो साथ लेकर आए सीबीआई

Mon, 04 Feb 2019 04:55 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रचना शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
CBI, Action At the point of Modi, Shah and Doval Mamata's allegations

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के इशारे पर पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन




धरने पर बैठीं ममता ने एलान किया कि सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य भर में बड़े पैमाने पर केंद्र की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पुलिस आयुक्त के घर से निकलने के बाद ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही धमकी दी थी और आज सीबीआई उसे पूरा करने के लिए सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


मोदी पश्चिम बंगाल सरकार का तख्तापलट करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने तमाम केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों से केंद्र के रवैये के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को केंद्र से नहीं हटाया तो देश नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सीबीआई कार्रवाई को सांविधानिक और संघीय ढांचे पर हमला करार देते हुए आरोप लगाया कि 19 जनवरी को विपक्ष की महारैली से पहले भी उन पर चारों तरफ से दबाव पड़ा था। भाजपा जबरन बंगाल की सत्ता पर काबिज होना चाहती है, लेकिन इस बात का फैसला जनता करेगी कि कौन सत्ता में रहे। पूछताछ के नाम पर सीबीआई उनके घर में चाय-पानी देने वालों को भी बुलाकर परेशान कर रही है। 

ममता ने कहा कि राज्य में चिटफंड का धंधा 1980 में वाममोर्चा सरकार के जमाने से चल रहा था। तृणमूल ने सत्ता में आने के बाद कई चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की। इसकी जांच के लिए एसआईटी और न्यायिक आयोग बनाया। ठगी के शिकार लोगों के पैसे लौटाने के लिए 300 करोड़ का कोष भी बनाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पांच साल से सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन कोई भी चुनाव नजदीक आते ही केंद्र और भाजपा के इशारे पर जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। 

अगर है तो सुबूत साथ लेकर आए सीबीआई

मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि सीबीआई पहले साबित करे कि पुलिस आयुक्त ने कुछ गलत किया है। बिना सर्च वारंट सीबीआई इतने बड़े अधिकारी के घर कैसे पहुंच सकती है। अगर कोई सुबूत है तो साथ लेकर आए। उन्होंने सवाल किया कि उनकी पार्टी के तमाम सांसदों को तो चिटफंड कंपनियों से पैसे या उपहार लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन इसी मामले में बाबुल सुप्रियो समेत भाजपा के कई नेताओं को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? 

 

धरनास्थल से ही फोन पर बजट सत्र को संबोधित करेंगी ममता

CBI, Action At the point of Modi, Shah and Doval Mamata's allegations
ममता बनर्जी

आज राज्य भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि संकट खत्म नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले वह धरनास्थल के पास ही बने एक कमरे में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी और सदन को फोन से संबोधित करेंगी।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कई जगह किया प्रदर्शन

ममता बनर्जी के धरने पर बैठने और सोमवार को राज्य भर में आंदोलन की घोषणा के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रविवार रात 9 बजे से ही कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू कर दिया। तृणमूल कार्यकर्ता आसनसोल, बर्धवान और हुगली जिले के कई इलाकों में धरने पर बैठ गए।

सीबीआई के पहुंचने का पुलिस को पहले से था अंदेशा

कोलकाता पुलिस ने शनिवार को ही सीबीआई के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा था कि इस बारे में झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और सरकार को पहले से ही अंदेशा था कि सीबीआई टीम पुलिस आयुक्त के घर पहुंच सकती है। इसी वजह से उनके घर पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ ही कई अधिकारियों को तैनात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed