फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cattle smugglers Attack BSF team on Indo-Bangladesh border, Jawan injured, a Bangladeshi killed

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की टीम पर मवेशी तस्करों का हमला, जवान जख्मी, एक बांग्लादेशी मारा गया

Mon, 08 Jul 2019 09:56 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
cattle smugglers Attack BSF team on Indo-Bangladesh border, Jawan injured, a Bangladeshi killed
बीएसएफ जवान
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मवेशियों की तस्करी करने वाले हथियारबंद लोगों की ओर से एक गश्त टीम पर हमला किए जाने के बाद सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बांग्लादेशी शख्स मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना सात-आठ जुलाई की दरम्यानी रात उस वक्त हुई जब मवेशियों की तस्करी करने वाले 50-60 लोगों के एक समूह ने सीमा की दोनों तरफ से बीएसएफ के गश्ती दल पर हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आत्मरक्षा में बीएसएफ को गोलियां चलानी पड़ी।

बीएसएफ ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए पहले अपने ‘पंप-एक्शन’ बंदूकों से दो गैर-जानलेवा गोलियां दागी, लेकिन तस्करों ने 24वीं बटालियन के कांस्टेबल जिया-उल-हक पर बड़े धारदार हथियार ‘डाह’ से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हक की बांह और पीठ गंभीर रूप से जख्मी हो गई और इसके कारण उनके शरीर से काफी खून बह चुका था। इसके बाद बीएसएफ की इकाई के कमांडर ने ‘इंसास’ राइफल से फायरिंग के आदेश दे दिए ताकि हमलावरों को जवानों पर और हमला करने से रोका जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में एक बांग्लादेशी शख्स मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed