फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये लोग 12 दिनों तक मनाते हैं क्रिसमस का त्योहार, जानें किस दिन क्या करते हैं

Mon, 24 Dec 2018 04:18 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 24 Dec 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Catholic people celebrate christmas 12 days
christmas

क्रिसमस का त्योहार न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। हर धर्म के लोग इस दिन को मनाने के लिए उत्सुक रहते हैं। भारत में भी बच्चे इस दिन सांता क्लॉज को याद करते हैं। स्कूलों में एक दिन पहले ही क्रिसमस मनाया जाता है और बाजारों में भी काफी सजावट रहती है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्रिसमस का त्योहार एक दिन नहीं बल्कि पूरे 12 दिनों तक मनाते हैं। ये लोग ईसाई धर्म की कैथोलिख शाखा के हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन 12 दिनों को ये लोग कैसे मनाते हैं-

loader
Catholic people celebrate christmas 12 days
christmas day
पहला दिन- क्रिसमस का पहला दिन यानी 25 दिसंबर को ये लोग जश्न मनाने की शुरुआत करते हैं। इस दिन को ये लोग ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।

दूसरा दिन- दूसरे दिन को ये लोग बॉक्सिंग डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन को सेंट स्टीफन के नाम से भी जाना जाता है। इन लोगों का मानना है कि सेंट स्टीफन ऐसे पहले शख्स थे जिन्होंने ईसाई धर्म के लिए कुर्बानी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Catholic people celebrate christmas 12 days
christmas day
तीसरा दिन- तीसरा दिन ईसा मसीह से प्रेरित और उनके दोस्त माने जाने वाले सेंट जॉन को समर्पित होता है।

चौथा दिन- इन दिन को मासूम लोगों की याद में मनाया जाता है। जिनकी किंग हीरोद ने ईसा मसीह की तलाश करते वक्त हत्या कर दी थी। इस दिन उन लोगों के लिए प्रार्थना की जाती है। 
Catholic people celebrate christmas 12 days
christmas day
पांचवां दिन- ये दिन चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने वाले सेंट थॉमस को समर्पित होता है। उनकी इसी दिन यानी 29 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। 

छठा दिन- ये दिन सेंट ईगविन ऑफ वर्सेस्टर की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Catholic people celebrate christmas 12 days
christmas day
सातवां दिन- इस दिन को नए साल से पहले की शाम के रूप में मनाया जाता है। पहली बार इस दिन को पोप सिलवेस्टर ने मनाया था। ब्रिटेन में इस दिन खेलकूद का आयोजन भी किया जाता है। 

आठवां दिन- ये दिन ईसा मसीह की मां मदर मैरी की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed