फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case happened in Gujrat alike Buradi case, whole family committed suicide

अहमदाबाद में सामने आया बुराड़ी कांड जैसा मामला, तंत्र-मंत्र के चलते पूरे परिवार ने मौत को गले लगाया

Wed, 12 Sep 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Wed, 12 Sep 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
case happened in Gujrat alike Buradi case, whole family committed suicide
अहमदाबाद में आत्महत्या करने वाले परिवार की फाइल फोटो
गुजरात के अहमदाबाद शहर में दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना का कारण तंत्र-मंत्र बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में नरोदा के अवनी स्काई फ्लैट में कुणाल त्रिवेदी पत्नी कविता और बेटी श्रीन के साथ रहते थे। कुणाल की मां भी यहीं रहती थीं। पुलिस के मुताबिक कुणाल ने फांसी लगाकर जान दी वहीं कविता और श्रीन ने जहरीली दवा पी थी। कुणाल की मां घर मं बेहोश हालत में मिलीं, वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


कुणाल का घर पिछले 24 घंटे से बंद था। नाते-रिश्तेदार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। किसी अनहोनी की आशंका होने पर उनके रिश्तेदार और अन्य परिवार वाले पुलिस को लेकर कुणाल के घर पहुंचे। कमरे के अंदर जाते ही सभी के होश उड़ गए। कुणाल फांसी से लटका था, जबकि उसकी पत्नी का शव फर्श पर और बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि "मम्मी आप मुझे कभी भी समझ नहीं पाईं, मैंने कई बार इस काली शक्ति के बारे में बताया था, लेकिन आपने कभी उसे माना नहीं और शराब को उसका कारण बताया।" सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि वे काली शक्तियों की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed