फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against 2 teachers of Thane school for hitting students with ruler, making them stand on benches

Thane: स्कूल की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज, छात्रों को स्केल से मारने और बेंच पर खड़ा करने का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 11:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 09 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षिकाओं में से एक ने इन 10 बच्चों के हाथ पर स्टील के स्केल से मारा, जिससे उन्हें चोट आई।

विज्ञापन
Case against 2 teachers of Thane school for hitting students with ruler, making them stand on benches
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी स्कूल की दो महिला शिक्षकों के खिलाफ कथित तौर पर क्लास के दौरान छात्रों को स्टील के स्केल (रूलर) से मारने और सजा के तौर पर उन्हें बेंच पर खड़ा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पांच जुलाई की है, जब उल्हासनगर के एक स्कूल के पांचवीं कक्षा के करीब 10 छात्रों ने माता-पिता शिक्षक संघ (पीटीए) को देने के लिए ‘फीस डिक्लरेशन फॉर्म’ और कुछ अन्य दस्तावेजों पर अपने अभिभावकों से हस्ताक्षर नहीं करवाए थे।

हिल लाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षिकाओं में से एक ने इन 10 बच्चों के हाथ पर स्टील के स्केल से मारा, जिससे उन्हें चोट आई। अधिकारी के अनुसार, एक ऑटो-रिक्शा चालक, जो पीड़ित बच्चों में से एक के पिता हैं, ने बताया कि उसके बेटे और अन्य बच्चों को शिक्षिका ने कथित तौर पर पीटा, क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता से फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करवाए थे।

विज्ञापन


छात्र के पिता ने बताया कि छात्रों को कथित तौर पर कक्षा पूरी होने तक मेज पर खड़े रहने के लिए भी कहा गया। उनके अनुसार, दूसरी शिक्षिका ने भी एक 12 वर्षीय छात्र को कथित तौर पर कक्षा पूरी होने तक हाथ ऊपर करके खड़े रहने को कहा। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में छात्र को सजा क्यों दी गई, उसका उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा-75 (बालकों पर नियंत्रण रखते हए उनके साथ ऐसा व्यवहार करना, जिससे उन्हें अनावश्यक मानसिक व शारीरिक कष्ट हो) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed