{"_id":"65cbac370e6ac1b22809b180","slug":"car-entered-motorcade-of-west-bengal-governor-cv-ananda-bose-in-new-delhi-raj-bhavan-official-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CV Ananda Bose: दिल्ली में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के काफिले से अज्ञात कार टकराई, राजभवन ने किया यह बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CV Ananda Bose: दिल्ली में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के काफिले से अज्ञात कार टकराई, राजभवन ने किया यह बड़ा दावा
Tue, 13 Feb 2024 11:21 PM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:21 PM IST
सार
राजभवन सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया। राजभवन का दावा है कि इस घटना के पीछे लापता तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके लोगों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
CV Ananda Bose
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के काफिले में एक कार टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मच गया। हालांकि राज्यपाल बोस सुरक्षित हैं। राजभवन की ओर से इसकी जानकारी दी गई। घटना दक्षिण दिल्ली की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।
सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल सीवी आनंद बोस एक बैठक से लौट रहे थे। तभी एक कार बार-बार उनके काफिले में घुसने की कोशिश कर रही थी। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने जैसे ही गाड़ी को देखा तो उसे रोकने की कोशिश की। हालांकि, आरोप है कि कार काफिले में जा घुसी। राजभवन सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा कि किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं लगी है। वाहन की पहचान कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
घटना के पीछे टीएमसी नेता शाहजहां शेख के लोगों का हाथ होने का संदेह
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद राज्यपाल बोस को कड़ी सुरक्षा में ले जाया गया। राजभवन का दावा है कि इस घटना के पीछे लापता तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके लोगों का हाथ हो सकता है। उल्लेखनीय है कि बोस सोमवार को संदेशखाली गए थे और पीड़ित महिलाओं से मिले थे। उन्होंने महिलाओं को न्याय का आश्वासन दिया था।