सीएम शिंदे ने पेश की मिसाल: सड़क पर धू-धूकर जलने लगी कार, मदद के लिए खुद रुके मुख्यमंत्री, देखें VIDEO
कार को जलते देख ड्राइवर भावुक हो गया और सीएम शिंदे के सामने रोने लगा। वहीं दमकल विभाग को दोपहर 12.25 बजे आग लगने की सूचना मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार सुबह एक लग्जरी कार में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग उसके नजदीक जाने की कोशिश नहीं कर पा रहे थे। लोग आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे कि इसी दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला भी गुजर रहा था। जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर आग पर पड़ी वैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी और मदद के लिए उतर गए। फिर शिंदे कार ड्राइवर के पास गए और उन्होंने नाम पूछा फिर कार के पास नहीं जाने की हिदायत दी और जाते-जाते मदद का भी आश्वासन दिया। वहीं कार को जलते देख ड्राइवर भावुक हो गया और सीएम शिंदे के सामने रोने लगा। वहीं दमकल विभाग को दोपहर 12.25 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
यहां देखें वीडियो...
Dutiful CM Eknath Shinde stops his convoy at highway, helps man whose car caught fire pic.twitter.com/XpeUxpRfuz
— Sheetal Chopra 🇮🇳 (@SheetalPronamo) September 13, 2022
इस घटना में कोई घायल नहीं
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि हाईवे पर विले पार्ले इलाके में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह मुंबई में प्रमुख उत्तर-दक्षिण मुख्य सड़क है। दमकल विभाग को इसकी सूचना रात 12.25 बजे मिली उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।