फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   capf bill opposition crpf dig suspended 20 officers transferred harassment allegations

CAPF बिल का विरोध पड़ा भारी: CRPF के DIG निलंबित, 20 अफसरों का तबादला; अधिकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:43 AM IST
सार

सीआरपीएफ में एक डीआईजी बीसी पात्रा को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है। साथ ही 20 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। महानिदेशालय ने इसे नियमों के तहत सामान्य कार्रवाई बताया है और कई अफसरों को अलग-अलग इकाइयों व दूरस्थ क्षेत्रों में भेजा गया है। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
capf bill opposition crpf dig suspended 20 officers transferred harassment allegations
सीआरपीएफ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/ पीटीआई (फाइल)

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में एक डीआईजी को निलंबित और 20 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। डीआईजी बीसी पात्रा, जिन्हें एनएसजी से वापस आने के बाद त्रिपुरा में तैनात किया गया था, उन्हें सीएसएस रूल 10 (1) के तहत सस्पेंड कर उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


महानिदेशालय के एक अधिकारी ने पात्रा के निलंबन व तबादलों को नियमानुसार करार दिया है। ये तबादले 'प्रशासनिक' या फिर 'ऑपरेशनल' आधार पर किए गए हैं। वहीं, अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन  (एएपीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष एवं सीआरपीएफ के पूर्व एडीजी एचआर सिंह ने पात्रा और दूसरे अफसरों को जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन से जुड़े पूर्व अफसरों ने कहा कि पात्रा के निलंबन के पीछे मुख्य कारण सीएपीएफ बिल यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक का विरोध है। वे कई केसों में याचिकाकर्ता भी रहे हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों से छिना कमांडेंट का पद
कमांडेंट अमित कुमार को कोबरा बटालियन 202 से महानिदेशालय में खुफिया शाखा में लगाया गया है। इन्हें याचिकाकर्ता होना महंगा पड़ा है। महानिदेशालय ने इस तबादले के पीछे प्रशासनिक कारण बताया है। सीओ अशोक कुमार को महानिदेशालय से आरएएफ 83 बटालियन में भेजा गया है। सीओ वी द्विवेदी को 35 वीं बटालियन से नॉर्थ ईस्ट जोन में भेजा गया है। ये भी याचिकाकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भवेश चौधरी को 188 बटालियन से जेएंडके जोन व सीओ वी शिवा रामा कृष्णा को 48वीं बटालियन से जीसी नगर भेजा गया है। समीर कुमार श्रीवास्तव को प्रोविजनिंग मुख्यालय से जीसी पीपीएम और जेपी बलाई को 107 आरएएफ से सिलचर में भेजा गया है।  

श्वेता चौहान टूआईसी को 107 आरएएफ व उनके पति नवीन राणा को जीसी भोपाल से मणिपुर, पी कुमार सिंह को गढ़चिरौली से आरटीसी राजगीर, निसार मोहम्मद को जीसी पिंजौर से कांकेर, विनोद कुमार को 104 आरएएफ से सीआरपी अकादमी गुरुग्राम, विकास सिन्हा को 119 बटा. से आरएपीओ मेरठ, राजेश कुमार को 164 बटा. से जीसी गुरुग्राम व राजीव कुमार को 55 बटा. से आईजी सीएस भेजा गया है। टूआईसी नरेंद्र यादव, प्रमोद चौधरी व दीपेंद्र सिंह राजपूत को मणिपुर, डिप्टी कमांडेंट आशीष को मणिपुर व सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा को मेरठ से मणिपुर में भेजा गया है।


ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा चुनाव: राष्ट्रीय एकता-नशा मुक्ति होगा भाजपा का एजेंडा, दलितों-युवाओं पर रहेगा सबसे अधिक फोकस

एसोसिएशन ने इन तबादलों पर भी उठाए सवाल    
एएपीडब्ल्यूए अध्यक्ष एचआर सिंह ने कहा, पात्रा को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। जिन अफसरों ने सीएपीएफ बिल के खिलाफ आवाज उठाई या वे अपने हकों के लिए अदालतों में लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया गया है। सीआरपीएफ मुख्यालय का यह कदम असांविधानिक है। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा, इससे पहले भी कई सीओ, टूआईसी, डीसी और एसी को कथित प्रशासनिक या परिचालनिक कारणों का हवाला देकर दूरवर्ती क्षेत्रों में भेज दिया गया है। डीआईजी पात्रा ने अपने सर्वोच्च कर्तव्यों का निर्वहन किया है। सीआरपीएफ डीजी से आग्रह किया गया है कि डीआईजी पात्रा का निलंबन रद्द किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो अगले सप्ताह उनके निलंबन के विरोध में एसोसिएशन सड़कों पर उतरेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed