फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   punjab assembly election bjp agenda national unity drug free state focus on dalits and youth

पंजाब विधानसभा चुनाव: राष्ट्रीय एकता-नशा मुक्ति होगा भाजपा का एजेंडा, दलितों-युवाओं पर रहेगा सबसे अधिक फोकस

Wed, 24 Jun 2026 04:27 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:27 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया है। पार्टी की रणनीति दलित समुदाय और युवाओं पर खास ध्यान देने की है, क्योंकि उसे इन वर्गों में समर्थन बढ़ाकर राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
punjab assembly election bjp agenda national unity drug free state focus on dalits and youth
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : एक्स/नितिन नवीन

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय दौरे के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपनी दिशा तय कर दी है। चुनाव में भाजपा का एजेंडा राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्त पंजाब होगा।
विज्ञापन


पार्टी के फोकस में सबसे बड़ी दलित आबादी और युवा वर्ग रहेगा। इस दौरे के साथ ही भाजपा ने राज्य में अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरने का भी संकेत दे दिया है। ऐसे कई कारण हैं, जिसके चलते भाजपा को चुनावी रणनीति को दलित आबादी और युवा वर्ग पर फोकस करने में लाभ नजर आ रहा है। राज्य में 30 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित हैं, जबकि दलित आबादी का 50 सीटों पर खासा प्रभाव है।
विज्ञापन


पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि अगर इस बिरादरी में पैठ बनी तो भाजपा राज्य में अपनी मजबूत पहचान बना सकती है। इसी रणनीति के तहत नितिन ने अपने दौरे में राज्य इकाई को मालवा, माझा और दोआबा के ग्रामीण इलाकों में युद्ध स्तर पर संपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: योगी का राह पर चले शुभेंदु?: 'मुगलों-पठानों के नाम पर नहीं होगी कोई सड़क', बंगाल के मुख्यमंत्री का बड़ा एलान

सूत्रों ने बताया कि मजबूत संदेश देने के लिए भाजपा इस बार टिकट वितरण में दलित बिरादरी और युवा वर्ग को विशेष तरजीह देगी। पार्टी के एक रणनीतिकार ने कहा कि दलित आबादी के कई समूहों मसलन मजहबी सिख, राम दसिया, आधी धर्मी, वाल्मिकी में बंटे होने के कारण इनका सियासी रसूख कायम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed