फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Indian-origin man dies after waiting 8 hours at the hospital Dad I cant bear the pain anymore

Canada: 'पापा, मुझसे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा', अस्पताल में 8 घंटे इंतजार के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत

Thu, 25 Dec 2025 07:37 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 07:37 PM IST
सार

प्रशांत के आखिरी शब्द थे- पापा, मुझसे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा। कनाडा के एडमोंटन में 44 वर्षीय भारतीय मूल के प्रशांत कुमार की इमरजेंसी वार्ड में 8 घंटे इंतजार के बाद मौत हो गई। वह लगातार सीने में तेज दर्द की गुहार लगाते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। परिवार का आरोप है कि बढ़ते दर्द और 210 तक पहुंचे ब्लड प्रेशर के बावजूद सिर्फ सामान्य दवा दी गई।

विज्ञापन
Canada Indian-origin man dies after waiting 8 hours at the hospital Dad I cant bear the pain anymore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

कनाडा के एडमोंटन शहर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 44 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आठ घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह लगातार सीने में तेज दर्द की शिकायत कर रहे थे, लेकिन समय पर डॉक्टर नहीं मिल पाया। यह घटना ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल की है। मृतक की पहचान प्रशांत श्रीकुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से अकाउंटेंट थे और तीन बच्चों के पिता थे। काम के दौरान अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद एक क्लाइंट उन्हें अस्पताल लेकर गया।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर उनकी प्राथमिक जांच (ट्रायज) की गई और उन्हें इमरजेंसी वेटिंग एरिया में बैठने को कहा गया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद उन्हें घंटों तक इंतजार कराया गया, जबकि वह लगातार दर्द से कराह रहे थे। वहीं इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि मरीज की गोपनीयता के कारण वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन यह मामला अब मुख्य मेडिकल परीक्षक कार्यालय को सौंप दिया गया है। अस्पताल ने परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


'पापा, मुझसे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा'
मामले में प्रशांत के पिता कुमार श्रीकुमार ने बताया कि उनका बेटा उनसे और अस्पताल स्टाफ से बार-बार कह रहा था कि पापा, मुझसे दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रशांत की पत्नी बताती हैं कि इंतजार के दौरान उनका ब्लड प्रेशर 210 तक पहुंच गया, लेकिन उन्हें सिर्फ दर्द की एक सामान्य दवा (टाइलेनॉल) दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशांत बार-बार कह रहे थे कि दर्द अब सहन नहीं हो रहा।


परिवार ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं मामले में परिवार का कहना है कि एक बार ईसीजी जरूर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही और इंतजार करने को कहा गया। इस दौरान नर्सें बीच-बीच में उनका ब्लड प्रेशर चेक करती रहीं, जो लगातार बढ़ता जा रहा था। करीब 8 घंटे बाद, जब प्रशांत को आखिरकार इलाज वाले कमरे में बुलाया गया, तो वह कुछ ही सेकंड में गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 'सत्ता में बैठे एक धड़े ने रची हत्या की साजिश', हादी के भाई ने यूनुस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

तीन बच्चों के पिता खे प्रशांत
बता दें कि प्रशांत अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र तीन, दस और 14 साल है। परिवार गहरे सदमे में है और सवाल कर रहा है कि इतने गंभीर मरीज को बिना डॉक्टर देखे इतना लंबा इंतजार कैसे कराया गया। परिवार के एक दोस्त वरिंदर भुल्लर ने इस घटना को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह नुकसान बहुत बड़ा है। हम अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था से इससे बेहतर उम्मीद करते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed