फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Can paid 2nd dose of COVISHIELD be taken after 4 weeks from 1st jab Kerala High Court to decide

केरल हाईकोर्ट: खुद खरीदा है कोविशील्ड टीका तो क्या चार सप्ताह बाद ले सकते हैं दूसरी खुराक? दो सितंबर को आएगा फैसला

Tue, 31 Aug 2021 07:09 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Aug 2021 07:09 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अभियान पूरे देश में चल रहा है। वहीं, टीकों को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। कोविशील्ड टीके को लेकर एक ऐसे ही एक सवाल पर केरल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई पूरी कर ली।

विज्ञापन
Can paid 2nd dose of COVISHIELD be taken after 4 weeks from 1st jab Kerala High Court to decide
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

केरल हाईकोर्ट कोविशील्ड टीके की खुराकों के बीच के अंतर के एक मामले पर सुनवाई कर रही थी। पूछा गया था कि यदि कोई व्यक्ति अपने खर्च पर कोविशील्ड टीका खरीदता है तो क्या वह दूसरी खुराक, पहली खुराक के चार सप्ताह बाद ले सकता है या उसे 84 दिन तक इंतजार करना होगा? उच्च न्यायालय ने मामले में मंगलवार को सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन


अदालत के सामने यह मुद्दा काइटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड की ओर से दाखिल याचिका के जरिए आया था। इसमें कंपनी के कर्मचारियों को बिना 84 दिन का इंतजार किए कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लगाने की अनुमति देने की मांग की गई थी। काइटेक्स ने अपनी याचिका में कहा था कि उसने पहले ही अपने पांच हजार से अधिक कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक दे दी है।
विज्ञापन


याचिका के अनुसार काइटेक्स ने करीब 93 लाख रुपये खर्च करके सभी कर्मचारियों के लिए दूसरी खुराक की व्यवस्था की थी। लेकिन, टीके की खुराकों के बीच अंतर को लेकर मौजूदा प्रतिबंधों के चलते कंपनी अपने कर्मचारियों को दूसरी खुराक नहीं लगा पाई है। न्यायाधीश पीबी सुरेश कुमार ने केंद्र, राज्य और काइटेक्स के पक्ष सुनने के बाद कहा कि फैसला दो सितंबर को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed