{"_id":"666a3e335d1d8043890c8404","slug":"calcutta-hc-asked-ed-on-seizes-assets-why-amount-abhishek-banerjee-company-is-so-less-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Calcutta HC: 'अभिषेक बनर्जी की कंपनी से जब्त संपत्ति राशि इतनी कम क्यों', हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Calcutta HC: 'अभिषेक बनर्जी की कंपनी से जब्त संपत्ति राशि इतनी कम क्यों', हाईकोर्ट ने ईडी से पूछा
Thu, 13 Jun 2024 06:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:02 AM IST
सार
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सिन्हा ने ईडी और सीबीआई के वकील धीरज त्रिवेदी से कहा कि आप जो अभिषेक बनर्जी की जब्त संपत्ति की रिपोर्ट दे रहे हैं, ऐसा लगता है कि इस कंपनी के पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है। पैसा कहीं और से आ रहा है। न्यायाधीश ने कहा कि ईडी के कुछ अधिकारी जांच में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा कि अभिषेक बनर्जी की कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स और उसके निदेशकों से जब्त की गई संपत्ति की राशि इतनी कम क्यों है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अमृता सिन्हा ने ईडी अधिकारियों के एक वर्ग की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त की। न्यायाधीश ने सवाल किया कि क्या जांचकर्ता अब तक जब्त किए गए धन के स्रोत का पता लगाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
दरअसल ईडी ने पहले एक बयान में कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी लिप्स एंड बाउंड्स के सीईओ हैं। अभिषेक के माता-पिता भी कंपनी के निदेशक हैं। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने अब तक कंपनी की 148 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। फिलहाल उसकी बाजार कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है। मंगलवार को ही कंपनी की 13.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
जस्टिस सिन्हा ने ईडी और सीबीआई के वकील धीरज त्रिवेदी से कहा कि आप जो रिपोर्ट दे रहे हैं ऐसा लगता है कि इस कंपनी के पास अपनी आय का कोई स्रोत नहीं है। पैसा कहीं और से आ रहा है। क्या आपको पता चला कि वह पैसा कहां से आया? न्यायाधीश ने कहा कि ईडी के कुछ अधिकारी जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। वह उनके नाम भी जानती हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरी जांच की निगरानी कोर्ट कर रहा है।
विज्ञापन