{"_id":"5ae1d8494f1c1be2798b651f","slug":"cabinet-expansion-in-assam-seven-new-ministers-swear","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, सात नए मंत्रियों ने ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, सात नए मंत्रियों ने ली शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लगभग दो साल बाद पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया। बृहस्पतिवार को राज्य सरकार में सात नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया। इनमें से चार कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल जगदीश मुखी ने नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में पांच भाजपा और एक-एक सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से हैं। अगप के फणी भूषण चौधरी और बीपीएफ के चंदन ब्रह्म राज्य में पहले की सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा के पांचों विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। सोनोवाल सरकार ने 24 मई, 2016 को 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ शपथ ली थी। राज्य में अधिकतम 19 मंत्री हो सकते हैं। ताजा विस्तार के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
विज्ञापन