{"_id":"5c7ff100bdec221414547261","slug":"cabin-decompression-on-air-india-delhi-to-frankfurt-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की दिल्ली-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट में यात्रियों हुई सांस लेने में तकलीफ, वापस लौटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया की दिल्ली-फ्रैंकफर्ट फ्लाइट में यात्रियों हुई सांस लेने में तकलीफ, वापस लौटी
Wed, 06 Mar 2019 09:40 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया की फ्लाईट दिल्ली-फ्रैंकफर्ट (बोइंग 787) के जहाज में एयर प्रेशर की कमी की वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद जहाज को तुरंत आपातकालीन स्थिति में वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर प्रेशर कम होने लगा। इस फ्लाइट में कुल 191 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है। विमान ने दिल्ली से दोपहर 1:35 उड़ान भरी और लगभग 4 बजे राजस्थान एयरस्पेस से वापस राजधानी लौट आया है।
विज्ञापन
Cabin decompression on Air India Delhi to Frankfurt flight(Boeing 787) at 20,000 feet. Aircraft took off today at 1:35 pm and returned to Delhi from Rajasthan airspace at around 4 pm. Around 191 people were onboard, all safe pic.twitter.com/Hn6ADzjPob
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 6, 2019