फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAB: protesters tried to burn railway bogies in Naharkatia Assam

असम: यात्रियों से भरी ट्रेन को आग लगाने पर उतारू थी भीड़, सेना ने बचाया 

Fri, 13 Dec 2019 12:50 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमित मंडल Updated Fri, 13 Dec 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
CAB: protesters tried to burn railway bogies in Naharkatia Assam
नागरिकता बिल पर पर असम में बवाल - फोटो : ANI
समूचे असम में हजारों लोगों द्वारा नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। भीड़ ट्रेनों को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रही है। इस बीच सेना ने कहा कि उसने नहारकाटिया रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को भीड़ से बचाया जो रेल के डिब्बों को आग लगाने पर उतारू थे। गुरुवार को ये मामला सामने आया था। 
विज्ञापन


सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि भीड़ ने नहारकाटिया में सिलचर-डिब्रुगढ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को घेर लिया और वे उसमें आग लगाने ही वाले थे कि सुरक्षा बल वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को बचाने के लिए तत्काल मदद का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए सेना और असम राइफल्स की टुकड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत मौके से भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के बाद से ही असम में हंगामा मचा हुआ है। इसका यहां जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। लगातार उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं तमाम स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed