{"_id":"5e33bcf18ebc3e99ee70f5ec","slug":"caa-nrc-protest-sonia-gandhi-congress-leaders-protest-in-parliament-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए: सोनिया के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'गोली मारना बंद करो' के लगे नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए: सोनिया के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'गोली मारना बंद करो' के लगे नारे
Fri, 31 Jan 2020 11:06 AM IST
Priyesh Mishra
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सीएए को लेकर संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने गोली मारना बंद करो, नो सीएए-नो एनआरसी के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सदस्यों ने भाजपा के कई नेताओं के विवादित बयानों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कांग्रेस सीएए और एनआरसी का खुलकर विरोध कर रही है। उसका आरोप है कि सरकार अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इन मुद्दों को उछाल रही है।
सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल नागरिकता कानून और अर्थव्यवस्था समते कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। खुद सोनिया गांधी ने आज विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। दिल्ली में विधानसभा चुनाव और सीएए-एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण यह सत्र हंगामेदार बना रहेगा।
गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा और इस दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संबोधित कर रहे हैं। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मध्यावकाश के बाद इसका दूसरा चरण दो मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल को संपन्न होगा।