{"_id":"5f3fb1788ebc3e3cea20292f","slug":"bypoll-for-rajya-sabha-seat-vacated-by-amar-singh-s-death-on-september-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव
Fri, 21 Aug 2020 05:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की सीट पर 11 सितंबर को उपचुनाव होगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने शुक्रवार को की। अमर सिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में एक अगस्त को निधन हो गया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव के लिए 25 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और मतदान 11 सितम्बर को होगा। स्थापित अभ्यास के अनुसार 11 सितंबर को मतदान के बाद शाम को ही मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
हाल में यूपी के राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी के जयप्रकाश निषाद निर्विरोध चुने गए थे। निषाद ने 13 अगस्त को विधानभवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बता दें कि सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद राज्यसभा सीट खाली हुई थी और बीजेपी ने जय प्रकाश निषाद को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन