फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By-elections: Didis magic in Bengal, Naveen Patnaik prevails in Odisha, ruling parties leading on all four seats

उपचुनाव: बंगाल में दीदी का तो ओडिशा में नवीन पटनायक का जादू कायम, चारों सीटों पर सत्तारूढ़ दलों ने जीती

Sun, 03 Oct 2021 03:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 03 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक सीट पर 30 सितंबर को हुए विस उपचुनाव की मतगणना रविवार को हुई। चारों सीटें सत्तारूढ़ दलों यानी टीएमसी व बीजद ने जीत ली।

 

विज्ञापन
By-elections: Didis magic in Bengal, Naveen Patnaik prevails in Odisha, ruling parties leading on all four seats
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजू जनता दल का तो पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का जादू कायम है। दोनों राज्यों की चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में इन दलों के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से 58 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं। वहीं ओडिशा की पिपिली सीट से सत्तारूढ़ बीजद के रुद्र प्रताप महारथी विजयी घोषित हुए हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को हराया। वहीं, राज्य की समसेरगंज सीट पर टीएमसी के अमीरूल इस्लाम 26,379 वोट से जीते और जांजगीर से सत्तारूढ़ दल के ही जाकिर हुसैन ने 92,480 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


चार सीटों पर 30 अक्तूबर को चुनाव, टीएमसी प्रत्याशी घोषित
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने 30 अक्तूबर को होने वाले राज्य की चार सीटों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। सीएम ममता बनर्जी के लिए सीट खाली करने वाले राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय को खारदाह सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। चट्टोपाध्याय ने ही भवानीपुर सीट सीएम के लिए खाली की थी। पूर्व सांसद उदयन गुहा को दिन्हाटा से, ब्रजकिशोर गोस्वामी को शांतिपुर से और सुब्रत मंडल को गोसाबा से प्रत्याशी बनाया है। ये चुनाव दो विधायकों के निधन व दो भाजपा सांसदों के विधानसभा से इस्तीफे के कारण सीटें रिक्त होने से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Live Bhabanipur bypoll result 2021: भवानीपुर से भारी मतों से जीतीं ममता बनर्जी, प्रियंका टिबरेवाल ने कहा- 'मैन ऑफ द मैच' मैं हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed