एक करोड़ बैंक खातों के डेटा हुए लीक, कौड़ियों के दाम बेचे गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बैंक अकाउंट्स की जानकारी बेचने वाले एक मॉड्यूल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पता चला कि इस मॉड्यूल में बैंक में काम करने वालों और कॉल सेंटर्स से जानकारी निकलवाई जाती थी और फिर उसे बेच दिया जाता था। दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की एक महिला की क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपये उड़ा लिए गए थे।
ये भी पढ़ें-फोन पर पूछा आधार नंबर और दो मिनट में खाते से उड़ गए चार लाख रुपये
दिल्ली पुलिस ने जब ने इस केस की जांच-पड़ताल शुरू की तो होश उड़ाने वाले जानकारी मिली। पुलिस ने इस कांड के मास्टरमाइंड पूरन गुप्ता को गिरफ्तार किया और उसने जो पुलिस को बताया उसे पुलिस के होश उड़ गए। उसने बताया कि 50 हजार लोगों का डेटा बेचने के वह 10 से 20 हजार लेता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने डेटा मुंबई के एक सप्लायर से खरीदा था।
ये भी पढ़ें-जानिए, कैसे PM मोदी के इस आइडिया से एक गरीब हो गया मालामाल
साउथ डीसीपी आर बानिया ने बताया कि पूरन डेटा में बल्क में बेचता था। उन्होंने बताया कि इसमें बैंक अधिकारियों की भी मिलीभगत है। डेटा खरीदने वाले इसकी मदद से बैंक के कर्मचारी बन लोगों को फोन करते थे और उनको CVV नंबर और OTP शेयर करने को कहते थे। जिसकी मदद से वह बैंक अकाउंट से पैसे निकालने में सफल हो जाते थे। किसी भी बैंक अकाउंट होल्डर की सारी डिटेल्स होने के कारण लोग इस जाल में फंस जाते थे। इसके अलावा वह रिवॉर्ड पॉइंट्स, कार्ड ब्लॉक जैसे बहाने बना कर पासवर्ड निकलवा लेते थे।
Delhi:Busted a module that sold sensitive info like bank a/c, credit&debit card details,Facebook & Whatsapp data of 1 cr ppl - R Baaniya,DCP pic.twitter.com/7LVfzj54RF
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017