फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   businesswoman allegedly assaulting a dalit man forces him to hold her footwear in mouth

Gujarat: वेतन मांगने पर युवक को मुंह से सैंडल उठाने के लिए किया मजबूर, महिला कारोबारी की करतूत; मामला दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 08:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Nov 2023 08:50 AM IST
सार

अक्तूबर के शुरुआत में महिला ने दलित व्यक्ति को 12,000 रुपये वेतन के साथ कंपनी में नौकरी दी थी। महिला ने 18 अक्तूबर को व्यक्ति को कंपनी से निकाल दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने 16 दिन काम करने के पैसे मांगे तो महिला ने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
businesswoman  allegedly assaulting a dalit man forces him to hold her footwear in mouth
Owner of Raniba Industries Pvt Ltd - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात के मोरबी शहर के पुलिस ने एक व्यवसायी महिला समेत कम से कम छह अन्य लोगों के खिलाफ एक 21 वर्षीय दलित व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल, दलित व्यक्ति महिला की ही कंपनी में काम करता था। यह घटना बुधवार की है, जब वेतन मांगने पर महिला ने व्यक्ति को उसके मूंह में जूते पकड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया था।
विज्ञापन


मालिक ने की दल्त व्यक्ति की पिटाई
पीड़ित नीलेश डलसानिया ने मोरबी शहर के पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला की पहचान विभूति पटेल उर्फ रानीबा के तौर पर की गई है। अन्य आरोपियों में महिला का भाई ओम प्रकाश और कंपनी का मैनेजर परीक्षित भी शामिल है। विभूति पटेल रानीबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मालिक है। अक्तूबर के शुरुआत में उसने दलित व्यक्ति को 12,000 रुपये वेतन के साथ कंपनी में नौकरी दी थी। 
विज्ञापन


महिला ने 18 अक्तूबर को व्यक्ति को कंपनी से निकाल दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने 16 दिन काम करने के पैसे मांगे तो महिला ने उसका कॉल उठाना बंद कर दिया। पैसे लेने के लिए जब पीड़ित अपने भाई और पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ कंपनी में गया, तब महिला का भाई ओम प्रकाश अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया और तीनों के साथ मारपीट करने लगा। महिला ने भी पीड़ित को थप्पड़ मारने के साथ उसे घसीटकर कंपनी के छट पर ले गई। आरोपी कंपनी का मैनेजर, महिला का भाई और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बेल्ट से मारना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि विभूति पटेल ने उसे जबरदस्ती जूते मूंह में रखकर माफी मांगने को कहा। साथ ही पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन लोगों ने एक छोटा सा वीडियो भी बनाया, जिसमें पीड़ित से जबरदस्ती बुलवाया गया कि वह पैसे की वसूली के लिए विभूति पटेल के दफ्तर में आया था। वहीं एक वीडियो में महिला से सैलरी की मांग करने पर पीड़ित को माफी मांफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

घर वापस लौटने के बाद पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed