फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Business man fled without paying twelve lakh rupees hotel bill in Hyderabad

हैदराबाद: पांच सितारा होटल का 12 लाख रुपये का बिल भरे बिना ही भागा व्यापारी

Sun, 11 Aug 2019 09:31 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 09:31 AM IST
सार

  • हैदराबाद में एक व्यक्ति होटल का 12.34 लाख रुपये का बिल भरे बिना ही वहां से भाग गया।
  • आरोपी की पहचान ए. शंकर नारायण के तौर पर हुई है।
  • होटल के मैनेजमेंट के अनुसार, नारायण लग्जरी सुइट में 102 दिनों से ठहरा हुआ था।
  • होटल के मैनेजर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Business man fled without paying twelve lakh rupees hotel bill in Hyderabad
पांच सितारा होटल - फोटो : tajhotels.com

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक व्यक्ति बीते करीब 100 दिनों से पांच सितारा होटल में ठहरा हुआ था। यह व्यक्ति कथित तौर पर होटल का 12.34 लाख रुपये का बिल भरे बिना ही वहां से भाग गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान ए. शंकर नारायण के तौर पर हुई है। ताज बंजारा होटल के मैनेजर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए हुए पुलिस ने धोखाधड़ी और विश्वास का आपराधिक हनन करने का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाखापट्टनम का रहने वाला व्यापारी है।
विज्ञापन


होटल के मैनेजमेंट के अनुसार, नारायण लग्जरी सुइट में 102 दिनों से ठहरा हुआ था। उसका कुल बिल 25.96 लाख रुपये का बना था, जिसमें से उसने महज 13.26 लाख रुपये का ही भुगतान किया। इसके बाद वह कथित तौर पर बिना किसी को बताए अप्रैल माह में होटल छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद होटल के स्टाफ ने नारायण से संपर्क करने की कोशिश की, इस दौरान उसने वादा किया कि वह पूरा बिल भर देगा। हालांकि, कुछ समय बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। फिर होटल के मैनेजर ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।


मामले पर सब इस्पेक्टर पी. रवि का कहना है, "हमने होटल के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।" व्यवसायी ने कथित तौर पर दावा किया है कि वह बिल का भुगतान करने के बाद ही होटल से गया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि ऐसा कर होटल ने उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। नारायण का कहना है कि वह होटल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed