{"_id":"62b293278f77bb55f651b339","slug":"bulli-bai-app-accused-niraj-bishnoi-2-others-granted-bail-by-mumbai-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulli Bai App Case: नीरज बिश्नोई समेत तीन आरोपियों को मिली जमानत, बिना आदेश के विदेश जाने पर लगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bulli Bai App Case: नीरज बिश्नोई समेत तीन आरोपियों को मिली जमानत, बिना आदेश के विदेश जाने पर लगी रोक
Wed, 22 Jun 2022 09:31 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:31 AM IST
सार
मुंबई की अदालत ने बुल्ली बाई मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। मामले के सभी छह आरोपी अब जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
बुल्ली बाई एप के आरोपी(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की एक अदालत ने बुल्ली बाई एप बनाने वाले आरोपी नीरज बिश्नोई और दो अन्य को जमानत दे दी है। आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई। अदालत में सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एबी शर्मा ने मंगलवार को नीरज बिश्नोई, ओंकारेश्वर ठाकुर और नीरज सिंह को जमानत दे दी। तीनों आरोपियों को अदालत की अनुमति के बिना विदेश यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और उन्हें हर महीने एक बार पुलिस के सामने पेश होने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है 'बुल्ली बाई' एप विवाद?
1. बुल्ली बाई(Bulli Bai App) लोगों को बरगलाने और वित्तीय लाभ कमाने के लिए देश भर में एक संदिग्ध समूह (उनमें से अधिकांश की पहचान अभी बाकी है) द्वारा विकसित एक एप है।
विज्ञापन
2. एप को बनाने के पीछे का मकसद भारतीय महिलाओं (ज्यादातर मुस्लिम) की नीलामी के लिए रखना और बदले में पैसा कमाना है।
3. 'बुल्ली बाई' एप माइक्रोसॉफ्ट के मालिकाना हक वाली ओपन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट साइट GitHub पर बनाया गया था।
4. बुल्ली बाई जैसी घटनाओं में, साइबर अपराधी इंटरनेट से लोकप्रिय महिलाओं, सेलेब्स, प्रभावशाली लोगों, पत्रकारों आदि की तस्वीरें लेते हैं और उनका उपयोग अपने वित्तीय लाभ के लिए करते हैं।
विज्ञापन
5. ये ऑनलाइन स्कैमर्स सोशल मीडिया अकाउंट से इन महिलाओं की तस्वीरें चुराते हैं और उन्हें प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर देते हैं। इसलिए इन महिलाओं को हमेशा अपनी प्रोफाइल को लॉक करके रखना चाहिए या अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट रखना चाहिए।
6. एप पर प्रोफाइल में पीड़ितों की फोटो और दूसरे पर्सनल डिटेल शामिल थे, जो महिलाओं की सहमति के बिना बनाई गई और शेयर किए जा रहे थे।
7. ट्विटर पर बुल्ली बाई एप से कई पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे अपमानजनक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।