फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulgarian president expressed gratitude PM Modi replied appreciate his message

Navy: नागरिकों को बचाया तो बुल्गारियाई राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना को कहा शुक्रिया, जानें पीएम मोदी क्या बोले

Tue, 19 Mar 2024 09:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Mar 2024 09:31 AM IST
सार

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा था कि बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए वह पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताते हैं। 

विज्ञापन
Bulgarian president expressed gratitude PM Modi replied appreciate his message
बुल्गारिया के राष्ट्रपति, पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने अपहृत जहाज और नागरिकों को बचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। पीएम मोदी ने भी रुमेन रादेव के आभार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुल्गारिया के राष्ट्रपति के संदेश की सराहना की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी दिया जवाब
पीएम मोदी ने बुल्गारिया के राष्ट्रपति के संदेश का जवाब देते हुए कहा, "बुल्गारिया के राष्ट्रपति आपके संदेश की सराहना करता हूं। हमें यह जानकर खुशी हुई कि सभी सातों बुल्गारिया के नागरिक सुरक्षित हैं और वह जल्द ही अपने घर वापस लौटेंगे। भारत समुद्र में परिवहन की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैतों और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा था, "बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताता हूं।"

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र में भारतीय नौसेना की कार्रवाई के लिए आभार जताया था। दरअसल, भारतीय नौसेना ने शनिवार को अरब सागर में 40 घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद एमवी रुएन को सोमालियाई समुद्री लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराया था। एमवी रुएन का सोमालियाई लुटेरों ने पिछले साल 14 दिसंबर को अपहरण कर लिया था। 


जहाज पर तकरीबन 30 से अधिक समुद्री डाकू थे
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि अपहरण किए गए जहाज एमवी रुएन पर समुद्री डाकुओं की संख्या 30 से अधिक है। नौसेना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक, समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि 'समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की। उन्होंने कहा कि 'इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed