{"_id":"615186ff8ebc3e09f0590d73","slug":"building-collapsed-in-bengaluru-no-casualties-reported-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल गया बड़ा हादसा: बंगलूरू में भरभराकर गिरी इमारत, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टल गया बड़ा हादसा: बंगलूरू में भरभराकर गिरी इमारत, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Mon, 27 Sep 2021 02:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:25 PM IST
सार
बंगलूरू में एक जर्जर इमारत ढह गई। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। इमारत ढहने से पहले ही दमकल विभाग ने इमारत को खाली करा लिया था।
विज्ञापन
इमारत गिरी
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक जर्जर इमारत ढह गई। गनीमत की बात रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। इमारत ढहने से पहले ही दमकल विभाग ने इमारत को खाली करा लिया था। हालांकि, बिल्डिंग गिरने से आसपास के लोग सहम गए। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम मौजूद है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई ने बिल्डिंग ढहने का वीडियो साझा किया है। इसे वीडियो को आप भी देख सकते हैं।
#WATCH | Karnataka: A building collapsed in Bengaluru today, no casualties or injuries reported so far. Fire Department had evacuated the building before it collapsed. Officials rushed to the spot. Details awaited. pic.twitter.com/oWmUBsFm6E
— ANI (@ANI) September 27, 2021
विज्ञापन