फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session Live: अखिलेश बोले- पीएम का एमएसपी पर दिया बयान सिर्फ भाषण, जमीनी हकीकत कुछ और

Tue, 09 Feb 2021 08:33 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 09 Feb 2021 08:33 PM IST
खास बातें

राज्यसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उन सांसदों को धन्यवाद दिया जिनका कार्यकाल पूरा होने वाला है। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने आजाद की जमकर तारीफ की। एक आतंकी घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए। वहीं गुलाम नबी ने कहा कि मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से हूं जो पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है। वहीं ऊपरी सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा आज निचले सदन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभालेंगे। राहुल किसान आंदोलन और कृषि कानूनों पर अपनी बात रखेंगे। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्

विज्ञापन
Parliament Session 2021 Live Updates News: Budget Session rajyasabha loksabha rahul gandhi pm modi farmers protest farm laws opposition congress bjp
अखिलेश यादव लोकसभा में बोलते हुए - फोटो : लोकसभा टीवी

लाइव अपडेट

06:42 PM, 09-Feb-2021

अखिलेश बोले पीएम का भरोसा सिर्फ भाषण

समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सोमवार को मैंने पीएम का भाषण सुना उन्होंने कहा कि एमएसपी था, एमएसपी है और एमएसपी रहेगा,लेकिन उनका यह भरोसा सिर्फ भाषण तक सीमित है। इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार कहती है कि कानून किसानों के लिए हैं, तो किसान इसे स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं?  जिन लोगों के लिए इसका गठन किया गया है, वे इसे नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप हैं कि आपने कॉरपोरेट्स के लिए कारपेट बिछाया और ये कानून सही नहीं लाए।  
05:27 PM, 09-Feb-2021

50 हजार रोजगार का क्या हुआः फारूक

वर्तमान सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को भारी क्षति हुई है और  देश में गरीबी चरम पर पहुंच गई है। सरकार को जल्द से जल्द इसकी पूर्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 50 हजार लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब तक एक को भी नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में अमेरिका और ब्रिटेन से कम मामले हैं लेकिन मौतें अभी भी रुक नहीं रही है। सरकार को वैक्सीन अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
02:49 PM, 09-Feb-2021

राज्यसभा ने अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने वाले विधेयक को दी मंजूरी

राज्यसभा ने दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दी।
01:24 PM, 09-Feb-2021

राज्यसभा में उत्तराखंड के पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

राज्यसभा के सदस्यों ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
 
 
01:22 PM, 09-Feb-2021

प्रधानमंत्री स्वयं स्थिति पर गहरी निगाह रख रहे हैं

  • वित्त वर्ष 2020-21 में, एसडीआरएफ फंड के तहत उत्तराखंड के लिए 1,041 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 468 करोड़ रुपये की पहली किस्त, राज्य के लिए पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। हम सभी सावधानी बरत रहे हैं और सुरक्षा और पुनर्वास कार्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी कदम उठा रहे हैं।
  • मैं सदन को केंद्र सरकार की ओर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि राहत और बचाव के सभी संभव उपाय राज्य सरकार के साथ समन्वय के साथ किए जा रहे हैं और जो भी आवश्यक कदम उठाने जरूरी हैं, वो उठाए जा रहे हैं।
  • केंद्र सरकार द्वारा स्थिति की 24 घंटे उत्तम स्तर पर निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री जी स्वयं स्थिति पर गहरी निगाह रखे हुए हैं। गृह मंत्रालय के दोनों कंट्रोल रूम के द्वारा नजर रखी जा रही है। राज्य को हर संभव सहायता दी जा रही है।
  • घटनास्थल पर एसएसबी की एक टीम भी पहुंची है। हिमस्खलन पर नजर रखने वाली डीआरडीओ की एक टीम भी पहुंच गई है।
01:20 PM, 09-Feb-2021

घटनास्थल पर नौसेना की एक टीम तैनात है

  • घटनास्थल पर नौसेना की एक टीम तैनात है, और वायु सेना के 5 हेलीकॉप्टर भी पुनर्वास कार्य में मदद कर रहे हैं। पूरी रात कड़ी मेहनत के बाद सेना द्वारा सुरंग के मुहाने पर मलबा साफ किया गया है।
  • उत्तराखंड सरकार से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कल शाम 5 बजे तक 20 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार 197 व्यक्ति लापता हैं, जिसमे एनटीपीसी के निर्माणाधीन परियोजना के 139, ऋषि गंगा के 46 व्यक्ति और 12 ग्रामीण शामिल हैं।
  • राज्य सरकार ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। एक पूल के बह जाने के कारण, हमारा इस क्षेत्र के 13 छोटे गांवों से कनेक्शन कट गया है। हम हेलिकॉप्टरों के माध्यम से इन गांवों में नियमित रूप से भोजन और चिकित्सा आपूर्ति भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 09-Feb-2021

बाढ़ से निचले इलाकों में जोखिम नहीं है

  • एनटीपीसी के 12 लोगों को प्रभावित इलाके की एक सुरंग से सुरक्षित निकाला गया है। ऋषि गंगा परियोजनाओं के 15 लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया है। एनटीपीसी की एक अलग परियोजना की सुरंग में, लगभग 25-35 लोग फंसे हो सकते हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मिशन चल रहे हैं।
  • 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा की सहायक नदी क्षेत्र में हिम स्खलन की घटना घटी। जिसके कारण नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई। अचानक आई बाढ़ से निचले क्षेत्र में धौलीगंगा नदी पर स्थित एनटीपीसी की निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना को भी नुकसान पहुंचा।
  • उत्तराखंड सरकार ने कहा है कि बाढ़ से निचले इलाकों में जोखिम नहीं है। जल स्तर भी घट रहा है। हर एजेंसी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।
01:07 PM, 09-Feb-2021

केंद्र और राज्य की एजेंसियां निगरानी कर रही हैं

राज्य सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ को लेकर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं।
 
 
12:37 PM, 09-Feb-2021
राज्यसभा में अपने विदाई भाषण पर बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुझे हिंदुस्तानी मुसलमान होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं उन खुशकिस्मत लोगं में से हूं जो पाकिस्तान नहीं गए। मुस्लिम देश आपस में लड़कर खत्म हो रहे हैं।
09:59 AM, 09-Feb-2021

चमोली हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह देंगे बयान

मंगलवार दोपहर 11.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में चमोली हादसे पर बयान देंगे। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed