फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2020: Textile traders did not like Finance Minister Nirmala Sitharaman textile mission

बजट 2020: कपड़ा कारोबारियों को झुनझुना लगा निर्मला सीतारमण का वस्त्र मिशन

Sat, 01 Feb 2020 09:43 PM IST
आसिम खान डिजिटल ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sat, 01 Feb 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Budget 2020: Textile traders did not like Finance Minister Nirmala Sitharaman textile mission
सांकेतिक तस्वीर

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू कपड़ा उद्योग को मजबूत करने और आयात घटाने के मकसद से बजट में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन का प्रस्ताव किया है। इसके लिए चार साल में 1,480 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया गया है। कपड़ा कारोबारी इसे उम्मीद से काफी कम मानते हुए महज झुनझुना करार दे रहे हैं।

विज्ञापन


बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत मर्चन्ट्स के अध्यक्ष विजय कुमार लोहिया कहते हैं कि केंद्रीय बजट ने कपड़ा उद्योग को निराश किया है। टेक्सटाईल मिशन के तहत उम्मीद से काफी कम राशि दी गई है। पहले से ही टीयूएफएफ (टफ) लागू की गई रकम नही मिल रही है। 
विज्ञापन


बैंकों की स्थिति को देखते हुए जमा राशि का बीमा एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख करना स्वागत योग्य है। लेकिन, आयकर की वर्तमान दरों में कोई परिवर्तन न कर एक नए स्लैब को लाया गया है जिसमें किसी भी तरह की छूट का लाभ करदाता को नहीं मिलेगा। कपड़ा कारोबारी राजीव सिंगल कहते हैं कि टैक्स स्लैब को चेक करें तो बचत को हतोत्साहित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सटाईल उद्योग को बजट से बहुत उम्मीद थी पर उन्हे निराशा ही हाथ लगी। कपड़ा उद्योग कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करता है। कृषि को 2.83 लाख करोड रुपये आंवंटित किये गये हैं, पर कपड़ा उद्योग की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed