फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2020 : Government can increase education budget by five to eight percent

बजट 2020 : शिक्षा बजट में पांच से आठ फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार

Wed, 22 Jan 2020 02:57 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 22 Jan 2020 02:57 AM IST
सार

  • रिसर्च, इनोवेशन, तकनीक, वोकेशनल और कौशल विकास पर विशेष ध्यान
  • शिक्षा का बजट एक लाख 35 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना
  • 2014 में शिक्षा का बजट था महज 62 हजार करोड़, दोगुनी बढ़ोतरी हुई

विज्ञापन
Budget 2020 : Government can increase education budget by five to eight percent
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मोदी सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में शिक्षा के बजट में पांच से आठ फीसदी बढ़ोतरी कर सकती है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से शिक्षा के लिए एक लाख 35 हजार करोड़ (हीफा समेत) रुपये तक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


सरकार का फोकस शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, रिसर्च, इनोवेशन, तकनीक, वोकेशनल और कौशल विकास पर रहेगा। बजट में शिक्षकों की ट्रेनिंग, पाठ्यक्रम व कोर्स में बदलाव वाले खास बिंदुओं को शामिल करने करने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा बजट में कटौती की संभावना बेहद कम हैं। क्योंकि साल 2014 में शिक्षा का बजट महज 62 हजार करोड़ रुपये था। मोदी सरकार के शिक्षा पर फोकस करने के चलते पांच साल में शिक्षा के बजट में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से 2019-20 के बजट में मानव संसाधन विकास मंत्रालय को शिक्षा के लिए 95 हजार करोड़ रुपये और हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी (हीफा) में 30 हजार करोड़ रुपये का बजट मिला था।  इस तरह बजट का यह आंकड़ा एक लाख 25 हजार करोड़ पहुंच गया था।


विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार हर तबके तक शिक्षा पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार या अपना काम शुरू करने पर जोर दे रही है। इसलिए बजट में ऐसी योजनाओं को शामिल किया जा सकता है, जिससे गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलने के साथ युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जाए। युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के मकसद से वोकेशनल, डिस्टेंस एजुकेशन व ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा दे रही है। सरकार रोजगार देने वाले नए कोर्स को शामिल करने की भी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed