{"_id":"5a71ec4b4f1c1bf07b8b4a96","slug":"budget-2018-opposition-parties-meeting-today-sonia-gandhi-may-preside-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2018: सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज, सोनिया कर सकती हैं अध्यक्षता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Budget 2018: सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज, सोनिया कर सकती हैं अध्यक्षता
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के बजट सत्र के लिए साझा रणनीति तैयार करने के मकसद से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ आज बैठक कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सुबह केंद्रीय बजट पेश करने के बाद शाम को संसद लाइब्रेरी भवन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब 17 विपक्षी दलों के एक साथ जुटने की उम्मीद की जा रही है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस बैठक में एनसीपी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, सपा, नेशनल कांफ्रेंस, माकपा, भाकपा, राजद, झामुमो, आरएसपी, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने की संभावना है। जदयू के बागी नेता शरद यादव और अली अनवर अंसारी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सपा के रामगोपाल यादव, तृणमूल के सुदीप बंदोपाध्याय सरीखे नेताओं के भी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पहले ही बता चुकी हैं कि वह कई अन्य व्यस्तताओं के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए राष्ट्रपति अभिभाषण और बजट पर चर्चा के दौरान एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
सरकार की ओर से लगातार मिल रही लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए विपक्षी दल भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा विरोधी शक्तियों को एक मंच पर लाकर अपनी जमीन तैयार करने और आपसी तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।
विपक्ष की ओर से भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय कर सकते हैं। विपक्षी एकता के लिए कांग्रेस ने शुरू से ही सोनिया गांधी को आगे रखने का फैसला किया है ताकि विपक्ष के बड़े नेता नेतृत्व को लेकर असहज न महसूस करें।