{"_id":"5b5a3c124f1c1b46748b72ef","slug":"bsp-ncp-alliance-may-be-in-maharashtra-talks-with-mayawati-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती-पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र में बसपा-एनसीपी के गठबंधन की अटकलें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मायावती-पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र में बसपा-एनसीपी के गठबंधन की अटकलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। बुधवार को हुई इस भेंट से दोनों दलों के बीच महाराष्ट्र में गठबंधन की अटकलें लगने लगी हैं। इस बैठक में बसपा से राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। अपनी मुलाकात को लेकर पवार ने ट्वीट किया कि बसपा प्रमुख मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा से मुलाकात अच्छी रही। हालांकि इस बारे में बसपा चुप्पी साधे हुए है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि करीब एक घंटे तक चली इस बैठक का मकसद दोनों दलों बीच मतभेद को दूर करना था।
विज्ञापन
एक वक्त में मायावती ने महाराष्ट्र में गठबंधन के एनसीपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था लेकिन अब परिस्थितियां दोनों दलों के लिए अलग हैं। ऐसे में 2019 में भाजपा को हराने के लिए दोनों दल गठजोड़ की संभावना फिर तलाश रही हैं। कभी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का हिस्सा रहे रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई अब भाजपा के साथ है।
विज्ञापन
बसपा का महाराष्ट्र खासकर विदर्भ में ठीकठाक जनाधार है। उससे गठबंधन होने पर एनसीपी की दावा मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर मायावती की बसपा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के साथ ही अन्य राज्यों में पार्टियों से गठबंधन पर विचार कर रही है। कर्नाटक में जदएस और हरियाणा में आईएनएलडी के साथ उसका पहले से ही गठबंधन है।
विज्ञापन