फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF-Pak Rangers meeting: Strong objection to border violation by drone, warning to Pakistani commanders

बीएसएफ-पाक रेंजर्स मीटिंग: ड्रोन से सीमा उल्लंघन पर जताया कड़ा ऐतराज, पाकिस्तानी कमांडरों को चेतावनी

Wed, 24 Nov 2021 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Nov 2021 07:21 PM IST
सार

बैठक में दोनों पक्षों के सीमा रक्षा संगठनों के कमांडरों ने सीमा स्तंभों के मेंटेनेंस, सीमा पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, पाकिस्तान के ड्रोन अभियानों व अन्य गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया। 

विज्ञापन
BSF-Pak Rangers meeting: Strong objection to border violation by drone, warning to Pakistani commanders
बॉर्डर आक्ट्रॉय पोस्ट पर बुधवार को  बीएसएफ और पाक रेंजरों की कमांडेंट स्तर की मीटिंग हुई - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बॉर्डर आक्ट्रॉय पोस्ट पर बुधवार को  बीएसएफ और पाक रेंजरों की कमांडेंट स्तर की मीटिंग हुई। इसमें बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन विमानों द्वारा सीमा के उल्लंघन करने पर कड़ा ऐतराज जताया। सीमा सुरक्षा बल ने पाक कमांडरों को चेतावनी दी कि वे ऐसी हरकतें रोकें। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने बताया कि बैठक में दोनों पक्षों के सीमा रक्षा संगठनों के कमांडरों ने सीमा स्तंभों के मेंटेनेंस, सीमा पर चल रहे नवीनतम बुनियादी ढांचे के निर्माण, पाकिस्तान के ड्रोन अभियानों व अन्य गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया। 
विज्ञापन


पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई
बीएसएफ ने बतया कि बैठक के दौरान पाक रेंजर्स ने बीएसएफ के रक्षा निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई। दोनों कमांडरों ने आपसी समझ के साथ आपरेशन से जुड़े सभी मामलों और सीमा मुद्दों को हल करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों कमांडरों ने सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए काम करने पर सहमति प्रकट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed