फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British High Commission in India opens support centre to help its citizens after Ahmedabad plane crash

Air India Tragedy: अहमदाबाद में UK के लोगों के लिए सहायता केंद्र स्थापित; विमान में सवार थे 53 ब्रिटिश नागरिक

Sat, 14 Jun 2025 06:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:04 PM IST
सार

भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास उम्मेद होटल में एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र सुबह 9 से रात नौ बजे तक खुला रहेगा। ब्रिटेन और भारत मिलकर विमान दुर्घटना की जांच कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
British High Commission in India opens support centre to help its citizens after Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों और दोस्तों की मदद के लिए एक सहायता केंद्र शुरू किया है। यह सहायता केंद्र उम्मेद होटल में स्थापित किया गया है, जो अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास है। 

विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायोग के बयान के अनुसार, सहायता केंद्र आज से हर दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'यूके ने 12 जून को विमान दुर्घटना के बाद ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों और दोस्तों को सहायता और सलाह देने के लिए उम्मेद होटल में एक सहायता केंद्र स्थापित किया है। अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास यूके सहायता केंद्र आज से हर दिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: हादसे के बाद सरकार का आदेश, भारतीय बेड़े में बोइंग 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान
गौरतलब है कि अहमदाबाद से एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बृहस्पतिवार को लंदन जा रहा था। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक ही बच पाया। एअर इंडिया के अनुसार, विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। 


लिंडी कैमरन ने पीएम मोदी से मुलाकात कर घटना पर जताया दुख
इससे पहले शुक्रवार को भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विमान हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन मिलकर हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और ब्रिटेन सभी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए तैयार है। कैमरन ने यह भी बताया कि जो लोग प्रभावित हैं, वे 24 घंटे चलने वाली कांसुलर हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं और ब्रिटिश उच्चायोग की वेबसाइट पर ताजा जानकारी पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Plane Crash: 1993 के एयर इंडिया विमान हादसे में बचे व्यक्ति ने सुनाई आपबीती, बोले- भाग्य से बची जान

विमान ने एटीसी की कॉल का नहीं दिया जवाब
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने बृहस्पतिवार दोपहर 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के बाद विमान ने एक आपातकालीन (मेडे) संदेश भेजा, लेकिन उसके बाद एटीसी की किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। जल्द ही विमान एयरपोर्ट के पास जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद वहां से काला धुआं उठता देखा गया।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed