फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   bridge collapses in kolkata: search mission continues for living people

कोलकाता पुल दुर्घटना: जीवित लोगों की तलाश में अभियान जारी

Wed, 05 Sep 2018 01:45 PM IST
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Updated Wed, 05 Sep 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
bridge collapses in kolkata: search mission continues for living people
कोलकाता के दक्षिणी क्षेत्र में डायमंड हार्बर रोड पर 50 साल पुराने माजेरहाट पुल का एक हिस्सा कोलकाता में पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद मलबे

कोलकाता के दक्षिणी क्षेत्र में डायमंड हार्बर रोड पर 50 साल पुराने माजेरहाट पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम को ढहने के बाद मलबे में संभावित फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कल पूरी रात तलाश अभियान जारी रहा। बुधवार की सुबह से भी अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन



पुल का एक हिस्सा मंगलवार शाम को ढह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई लोग इसकी चपेट में आ गये। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बीच बचावकर्मियों ने कंक्रीट को हटाने के लिए ड्रिलिंग का सहारा लिया।
विज्ञापन



इसके अलावा अत्याधुनिक कैमरों और खोजी कुत्तों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे के नीचे कोई व्यक्ति दबा तो नहीं है। बचाव कर्मियों के लिए अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था कल रात में की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव दल के एक अधिकारी ने आज सुबह बताया, ' ढह गये पुल के नीचे कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हम उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। हम कटर और ड्रिल मशीन का उपयोग सीमेंट की सिल्लियों को काटने के लिए कर रहे हैं। अभी तक हम किसी भी व्यक्ति का पता नहीं लगा पाए हैं। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।' 


दुर्घटना स्थल के नजदीक ही मेट्रो रेलवे परियोजना का काम चल रहा था और हर तरफ इसके निर्माण से जुड़ी चीजें पड़ी हुई हैं। मेट्रो परियोजना में काम कर रहे श्रमिकों का दावा है कि उनके दो सहकर्मी लापता हैं जो पुल के नीचे स्थित एक अस्थायी झोपड़ी में रहते थे। 


अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता आपदा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य अग्निशमन विभाग ने पूरी रात तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि कल शाम हुए इस हादसे में 27 वर्षीय सौमेंदु बाग की मौत हो गई और तीन महिलाओं समेत 21 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज शहर के एक अस्पताल में हो रहा है। 


अधिकारी ने बताया कि क्रेन की मदद से एक मिनी बस, चार कारें और कुछ मोटरसाइकिलों को शाम को मलबे के नीचे से निकाला गया। इसी बीच ट्रैफिक को इस मार्ग से हटाकर किसी अन्य मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया है। माजेरहाट पुल दक्षिण 24 परगना जिले के विस्तारित क्षेत्र को शहर से जोड़ता है। 


कोलकाता यातायात पुलिस ने बताया कि उन्हें यातायात जाम होने की आशंका है क्योंकि माजेरहाट, बेहाला और दक्षिण 24 परगना जिले के अन्य हिस्सों को जोड़नेवाला मुख्य पुल था। बुधवार की सुबह भाजपा की राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पुल की देख-रेख ठीक तरीके से नहीं की जा रही थी। 


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग में हैं, उनके आज शहर लौटने और घटनास्थल का दौरा करने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पुल के ढह जाने के कारणों का पता लगाने के लिए मुख्य सचिव मलय डे की अगुवाई में एक समिति जांच करेगी। उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जिनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’’ 

पिछले साढ़े पांच वर्षों में शहर में यह पुल गिरने की तीसरी घटना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed