Breaking News: असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,218 नए मामले, अब तक 140 की मौत
देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुखराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के मंत्री सुखराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय कोविड अस्पताल से स्थानांतरित कर शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है।Himachal Pradesh Minister Sukhram Chaudhary, who has tested positive for COVID-19, has been shifted from Deen Dayal Upadhyaya COVID hospital to ICU ward of Indira Gandhi Medical College in Shimla due to difficulty in respiration: Shima CMO Dr Surekha Chopra
— ANI (@ANI) August 8, 2020
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार से भोपाल के दो दिवसीय दौरे पर
RSS chief Mohan Bhagwat to go on a two-day visit to Bhopal starting tomorrow, will meet senior functionaries and discuss relief work done during COVID-19: RSS functionary
— ANI (@ANI) August 8, 2020
असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,218 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 57,714 हो गई है और अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 18,762 है और 38,809 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3264 हुई
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3264 हो गई है। इनमें 1143 मामले सक्रिय हैं।
झारखंड में कोरोना के 926 नए मामले, छह की मौत
झारखंड में कोरोना के 926 नए मामले सामने आए, 822 लोग ठीक हुए और छह लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,468 है। इनमें 8,983 मामले सक्रिय हैं, 8325 लोग ठीक हो चुके हैं और 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
नोडल अफसर एच गंगाधरैया के निधन पर सीएम ने जताया शोक
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने नोडल अफसर एच गंगाधरैया के निधन पर शोक जताया। परिजनों को सरकारी नौकरी और 25 लाख के मुआवजे का एलानः मुख्यमंत्री कार्यालय
Karnataka CM BS Yediyurappa (in file pic) has expressed condolences over the death of H Gangadharaiah, who was on duty as a nodal officer (KAS) at Bangalore International Exhibition Center. Rs 25 lakhs & a govt job will be provided to the officer's family: CMO pic.twitter.com/iYwk772HkL
— ANI (@ANI) August 8, 2020
I would like to remind my colleagues that the aircraft involved in the incident at Kozhikode was a B-737-800 which is not a widebody aircraft: Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri
— ANI (@ANI) August 8, 2020
अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Bihar: Chief Minister Nitish Kumar conducted an aerial survey of the flood-affected areas today. #BiharFloods pic.twitter.com/BTYyywvGJg
— ANI (@ANI) August 8, 2020
मुंबई पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया, जिसमें कहा गया है कि सीबीआई को मामले में बिहार सरकार के अनुरोध पर एफआईआर दर्ज नहीं करनी चाहिए थी।
#SushantSinghRajput death case in Supreme Court: Mumbai Police today filed its reply before the court, stating that Central Bureau of Investigation (CBI) should not have registered an FIR on the request of the Bihar government in the case.
— ANI (@ANI) August 8, 2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2949 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं और 51 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 92615 हो गए हैं और अब तक 2005 की मौत हो चुकी है। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 25,486 है और 65,124 लोग ठीक हो चुके हैं।
राजस्थान में कोरोना के 1171 नए मामले, 11 की मौत
राजस्थान में आज कोरोना के 1171 नए मामले दर्ज किए गए और 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 51,328 हो गई है और मौता का आंकड़ा 778 पहुंच गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 13,387 है।
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स की सराहना
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल कार्यालय में कोरोना महामारी के प्रबंधन और प्रबंधन में उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स द्वारा दिखाए गए अटूट प्रयासों की सराहना की।
Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir Manoj Sinha today lauded the unwavering efforts shown by health workers & frontline #CoronaWarriors for the significant role played by them in containment & management of COVID-19 pandemic in J&K: Governor's Office pic.twitter.com/NDKvxFtIqU
— ANI (@ANI) August 8, 2020
मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 859 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 38157 हो गई है। इनमें 28353 लोग ठीक हो चुके हैं, 8827 मामले सक्रिय हैं और अब तक 977 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोवा में कोरोना के 259 नए मामले
गोवा में कोरोना के 259 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8206 हो गई है और मौत का आंकड़ा 72 हो गया है।
मुंबई में कोरोना के 1304 नए मामले, 58 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1304 नए मामले दर्ज किए गए और 58 लोगों की मौत हुई है। शहर में कुल मामले बढकर 1,22,331 हो गए और मरने वालों की संख्या 19,932 हो गई है।
हरियाणा में कोरोना के 789 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 789 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 40483 हो गए।
कर्नाटक में 7178 नए मामले, 93 की मौत
कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7178 नए मामले आए और 93 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 172102 हो गई है। इनमें 79765 मामले सक्रिय हैं, 89238 लोग ठीक हो चुके हैं और 3091 लोगों की मौत हुई है।
कांग्रेस विधायकों ने जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के दर्शन किए
राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस विधायकों ने जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के दर्शन किए।
Rajasthan: Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot, who are staying in Jaisalmer, visited Tanot Mata Temple earlier today. pic.twitter.com/yUdPnk3yqX
— ANI (@ANI) August 8, 2020
दिल्ली के लाल किले में सेना के बैंड ने प्रस्तुति दी
#WATCH: As part of the ongoing celebration of the 74th Independence Day, the Indian Armed Forces give a musical band performance at Red Fort in Delhi. pic.twitter.com/OETzqSrDWe
— ANI (@ANI) August 8, 2020
Major General-level talks held today between India and China concluded around 7:30 pm. The two sides discussed disengagement by the Chinese side in the Ladakh sector including the Depsang Plains area and other friction points: Indian Army sources pic.twitter.com/ouvT2bc5Us
— ANI (@ANI) August 8, 2020
उप्र में कोरोना संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,660 नए मामले
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,660 नए मामले सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में इस संक्रमण से 47 और मौतों के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2000 को पार कर गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 1,18,038 मामले हैं। बीते 24 घंटे में 47 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2028 हो गया।