{"_id":"5a0a850b4f1c1b59678bb9b4","slug":"brahmos-missile-to-be-tested-from-sukhoi-fighter-jet-for-first-time-this-week-bay-of-bengal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों का छिपना होगा और मुश्किल, सुखोई जेट से दागी जाएगी ब्रह्मोस मिसाइल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकियों का छिपना होगा और मुश्किल, सुखोई जेट से दागी जाएगी ब्रह्मोस मिसाइल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
सुखोई फाइटर जेट
आतंकी ठिकानों को निशाने बनाने के लिए भारत ने नया प्लान बनाया है। इसके तहत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को सुखोई फाइटर जेट से फायर करके देखा जाएगा। इसी हफ्ते होने वाले इस ट्रायल को 'खतरनाक जोड़ा' माना जा रहा है।
इतनी दूर तक मार करती है ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, सफल परीक्षण का वीडियो हुआ जारी
फायर होने के बाद ब्रह्मोस की स्पीड साउंड की स्पीड से तीन गुना तेज होती है, फिलहाल इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर दूर तक की है जिसको 450 किलोमीटर तक करने का काम भी चल रहा है। सुखोई से फायर करने के लिए मिसाइल के डिजाइन में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, यह टेस्ट इसी हफ्ते बंगाल की खाड़ी के पास से किया जाएगा।

Trending Videos
क्या होगा फायदा
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
अगर सुखोई से ब्रह्मोस को फायर करने का टेस्ट सफल हुआ तो इसकी मदद से आंतकी ठिकानों को निशाना बनाया जा सकेगा, अंडरग्राउंड बने परमाणु बंकरों को नष्ट किया जा सकेगा और युद्धपोत भी इसकी जद में होंगे।
अगर टेस्ट सफल होता है तो शुरुआती स्तर पर 42 सुखोई फाइटर जेट्स पर ब्रह्मोस मिसाइल को लगाया जाएगा। जून 2016 से दो सुखाई फाइटर जेट के साथ इसका ट्रायल रन चल रहा था।
अगर टेस्ट सफल होता है तो शुरुआती स्तर पर 42 सुखोई फाइटर जेट्स पर ब्रह्मोस मिसाइल को लगाया जाएगा। जून 2016 से दो सुखाई फाइटर जेट के साथ इसका ट्रायल रन चल रहा था।